चोरी की तालिबानी सजा, गार्ड को उल्टा लटकाकर डंडों से पीटा

साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-37 से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ चोरी के मामूली शक में एक प्राइवेट गार्ड को तालिबानी सज़ा दी गई। गार्ड को पहले रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया गया और फिर डंडों से बेरहमी से पीटा गया। दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो डेढ़ महीने बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद हरकत में आई गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

लगभग डेढ़ मिनट का यह वायरल वीडियो किसी बहुमंजिला इमारत के पार्किंग एरिया का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो लोग एक शख्स के पैर रस्सी से बांधकर उसे लोहे के पाइप से उल्टा लटका रहे हैं। इसके बाद सफेद टी-शर्ट पहना एक व्यक्ति प्लास्टिक के पाइप से उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर देता है। पीड़ित लगातार हाथ जोड़कर माफी मांगता और गिड़गिड़ाता दिख रहा है, लेकिन उसकी चीखें किसी ने नहीं सुनीं। वीडियो में मौजूद अन्य लोग किसी सामान के चोरी होने की बात कर रहे हैं और पीड़ित पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर दावों के अनुसार, यह घटना जून 2025 में सेक्टर-37सी में द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास स्थित एक सोसाइटी में हुई थी। आरोप है कि मामला सामने आने के बाद भी इसे डेढ़ महीने तक दबाए रखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी गुस्सा है। कुछ यूजर्स ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाला व्यक्ति एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर है जो खुद को हरियाणा के एक केंद्रीय मंत्री का करीबी बताता है और अपनी पत्नी के हाईकोर्ट में वकील होने की धौंस दिखाकर पीड़ित को धमका रहा था। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की अभी पुष्टि नहीं की है।

 

 

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि यह वीडियो 28 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के संज्ञान में आया। इससे पहले इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी और न ही कोई पीड़ित सामने आया था। पुलिस ने वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब भी पीड़ित की तलाश कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वह मोबाइल नंबर 9999981836 पर सूचित कर सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

ऑनलाइन गेमिंग की लत, तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

By Rakesh Soni / February 4, 2026 / 0 Comments
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *