Google Analytics Meta Pixel केटीयू में “तरंग 2025” का शुभारंभ: रंगोली प्रतियोगिता में झलकी सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति - Ekhabri.com

केटीयू में “तरंग 2025” का शुभारंभ: रंगोली प्रतियोगिता में झलकी सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति

रायपुर 13 नवंबर 2025। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव “तरंग 2025” की शुरुआत गुरुवार को उत्साहपूर्वक हुई। आयोजन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति श्री महादेव कावरे ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “तरंग” विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति का एक जीवंत मंच है। रंगोली जैसी पारंपरिक कला भी संचार का प्रभावी माध्यम है, जो विचारों और भावनाओं को बिना शब्दों के व्यक्त करती है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलसचिव श्री सुनील शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा और नेतृत्व कौशल को विकसित करते हैं। वहीं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मोहंती ने बताया कि विभाग लगातार छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मक अवसर देने की दिशा में प्रयासरत है।

 

पहले दिन आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने सामाजिक संदेश, संस्कृति और सृजनशीलता पर आधारित कलात्मक कृतियाँ प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे —

 

प्रथम स्थान: “हमारी रंगोली” – स्नेहा साहू और आशीष पटेल

 

द्वितीय स्थान: “लक्ष्मीपथ” – अंजली शुक्ला और रुचिसा केसरी

 

तृतीय स्थान: “प्रकाश पुष्प” – नैनी और सिमोनी

 

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक डॉ. निलेश साहू, गुलशन वर्मा, शोधार्थी विनोद सावंत, विभिन्न विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

“तरंग 2025” के दूसरे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी अपनी कला और अभिव्यक्ति का प्रदर्शन करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *