Google Analytics Meta Pixel आठ माह से शिक्षिका को नहीं मिला वेतन, क्लर्क मांग रहा बकरा भात की पार्टी - Ekhabri.com

आठ माह से शिक्षिका को नहीं मिला वेतन, क्लर्क मांग रहा बकरा भात की पार्टी

रायपुर। छग में लाख प्रयासों के बावजूद भ्रष्टाचार जारी है। मामला बलौदाबाजार जिले से सामने आया है। जहां पिछले आठ महीन से शिक्षिका का वेतन रुका हुआ है और उसके सामने पालन पोषण की दिक्कत आ रही है। वहीं यह बात भी सामने आई है कि शिक्षिका वेतन अफसर-बाबू ने इसलिए रोक दिया क्यों कि उसको बकरा भात की दावत शिक्षिका ने नहीं दी थी। मामला बलौदा बाजार जिले के कसडोल ब्लॉक में गांव है बया। यहां की सरकारी स्कूल की एक टीचर को वेतन इसलिए नहीं मिल रहा क्योंकि वह अपने अफसरों को घूस देकर खुश नहीं कर पा रही। तरह-तरह के नियमों का हवाला देकर शिक्षिका का वेतन रोक दिया गया है। मानसिक रूप से परेशान इस शिक्षिका ने कई जगहों पर अफसरों की मनमानी की शिकायत भी की है, मगर अब तक इनके साथ न्याय करने को कोई आगे नहीं आया है। इनके इलाके का क्लर्क हरीश पालेश्वर इनसे कहता है, ‘बकरा-भात (मीट और चावल) की दावत दो तो तुम्हारा काम करूंगा। इंकार करने पर बदसलूकी झेलनी पड़ती है।’ भ्रष्ट सरकारी सिस्टम से परेशानी का सबक सीख रही महिला टीचर का नाम रीना ठाकुर है। रीना ने बताया, ‘पिछले 8 महीनों से मैं सरकारी नौकरी होने के बाद भी फ्री में ही बच्चों को पढ़ा रही हूं। मुझे वेतन नहीं दिया जा रहा है। बया के अधिकारी आर जगत, उनके क्लर्क हरीश पालेश्वर मुझे वेतन जारी नहीं कर रहे हैं। ये हाल तब से है जब से साल 2020 नवंबर के महीने में मेरा शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया है।’
ज्यादा पूछने पर जान से मारने की धमकी दी
रीना ने बताया कि शुरूआत में उनके नाम की गड़बड़ी बताकर वेतन रोका गया। रीना शादी से पहले उवार्शा सरनेम लिखती थीं अब ठाकुर। इसी को आधार बनाकर अफसर परेशान करते रहे। ब्लॉक एजुकेशन अफसर के दफ्तर जाकर नाम की त्रुटि को बदला लिया मगर अफसरों ने तब भी वेतन नहीं दिया। इसके बाद रीना ने बताया कि क्लर्क हरीश ने एक बार शराब पीकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इन घटनाओं की वजह से रीना मानसिक रूप से परेशान महसूस कर रही हैं। लोक शिक्षण संचालनालय में भी शिकायत दे चुकी हैं मगर इन्हें वेतन नहीं मिला है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...