Google Analytics Meta Pixel कर्नाटक में फंसे बंधुआ मजदूरों की हुई सकुशल छत्तीसगढ़ वापसी - Ekhabri.com

कर्नाटक में फंसे बंधुआ मजदूरों की हुई सकुशल छत्तीसगढ़ वापसी

सुकमा। सुकमा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर विनीत नंदनवार की पहल से कर्नाटक में फंसे बंधुआ श्रमिकों को कुशलता पूर्वक उनके गृह राज्य वापिस ला लिया गया है। सुकमा जिले के कुछ युवा अधिक आय के लालच में मजदूरी करने कर्नाटक राज्य गए थे। वहां अधिक मजदूरी तो दूर की बात है, पूरी पारिश्रमिक भी नहीं मिल रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर इन मजदूरों को सफलतापूर्वक वापिस लाने की प्रक्रिया पूरी की गई। कर्नाटक राज्य के कोलार जिले में बैरानहली में फंसे 20 श्रमिकों को अपने गृह राज्य आकर राहत मिली है। श्रमिकों ने बताया कि वे कर्नाटक में खेती संबंधी कार्य करने गए हुए थे। मालिक द्वारा पुरुष श्रमिकों को 12 हजार रुपए तथा महिला श्रमिकों को 9 हजार रुपए प्रति महीने की दर से पारिश्रमिक देने की बात कही गई थी। श्रमिकों से 12 घंटे से अधिक काम लिया जाता रहा और बदले में पारिश्रमिक भी नहीं दिया गया। पिछले 11 महीनों से श्रमिकों से बिना वेतन के काम लिया जा रहा था। इसके अलावा घर जाने की बात पर मालिक द्वारा मारपीट भी की गई।
-अपने गृह जिला पहुंचकर मिली राहत, प्रशासन का जताया आभार

सफलतापूर्वक अपने गृह जिला सुकमा पहुंचे मूलागुड़ा निवासी श्रमिक संतोष मंडावी ने बताया कि जनवरी 2020 में अपने साथियों के साथ वे काम करने कर्नाटक राज्य के बैरानहली गए थे। जहां उन्हें अच्छे परिश्रमिक और बेहतर जीवन की उम्मीद थी। मार्च माह से उन्हे अपने घर वापस नहीं आने दिया गया ना ही वेतन दिया गया। श्रमिक कोसा वेट्टी ने बताया कि मालिक सभी श्रमिकों से 12 घंटे से अधिक काम लेता था और समय पर भोजन भी नहीं देता था। इसके साथ ही मालिक द्वारा तय की गई वेतन भी नहीं दिया गया, रोजमर्रा के खर्च के लिए महीने में सिर्फ 500 रुपए मिलते थे। इस बात की शिकायत उन्होंने फोन के माध्यम से अपने परिवारजनों से की और मदद की गुहार लगाई। अब सकुशल अपने गृह ग्राम आकर उन्हे बेहतर लग रहा है। श्रमिकों ने अपनी सकुशल वापसी के लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रम निरीक्षक सतानंद नाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा जिले और सीमावर्ती राज्य ओडिशा से कुछ श्रमिक कर्नाटक राज्य के मालूर में मेसर्स रंगनाथ इंटरप्राइजेस में गाजर खेती संबंधी कार्य करने गए थे। झापरा ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा कलेक्टर जिला सुकमा के समक्ष इस बात की जानकारी प्रस्तुत की गई कि मालिक द्वारा श्रमिकों को घर वापिस नहीं आने दिया जा रहा है।
कलेक्टर जिला सुकमा द्वारा इसका संज्ञान लेकर त्वरित निराकरण का प्रयास शुरू किया गया और 5 सदस्यीय टीम गठित कर फंसे हुए श्रमिकों को वापिस लाने की कार्यवाही की गई। कुल 20 श्रमिकों की सफलतापूर्वक वापस लाया गया है जिसमें 10 सुकमा से तथा 10 श्रमिक सीमावर्ती राज्य ओडिशा के मलकानगिरी जिले से है। ओडिशा राज्य के श्रमिकों को उनके गृह ग्राम भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...

‘हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं…’, ममता के इस्तीफा न देने के फैसले पर TS सिंहदेव ने उठाए सवाल

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...

नवा रायपुर में आईपीएल मैच 10 और 13 मई, तैयारियां तेज

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...

दुर्ग में किसान सम्मेलन, शुगरबीट से आय बढ़ाने पर जोर

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 6 मई 2026।छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) द्वारा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI), कानपुर के सहयोग से दुर्ग जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित बायोफ्यूल कॉम्प्लेक्स में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा)...