Google Analytics Meta Pixel शिक्षकों का प्रदर्शन-रायपुर पहुंचने से पहले शिक्षक गिरफ्तार, सहायक शिक्षक फेडरेशन के नेताओं को घर से उठा लिया - Ekhabri.com

शिक्षकों का प्रदर्शन-रायपुर पहुंचने से पहले शिक्षक गिरफ्तार, सहायक शिक्षक फेडरेशन के नेताओं को घर से उठा लिया

जीपीएम में स्टेशन से टीचरों को पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के प्रदर्शन से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन शुक्रवार को विधानसभा का घेराव करने जा रहा था। इससे पहले कि प्रदेश के जिलों से निकल कर टीचर राजधानी रायपुर पहुंच पाते, पुलिस उनके घर पहुंच गई। दुर्ग में जहां शिक्षक नेताओं को पकड़ा गयागौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 50 टीचरों को गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग जिले में भिलाई-3 पुलिस ने शुक्रवार सुबह संघ के प्रदेश सचिव शुखनंदन यादव को चरोदा और जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा भिलाई तीन स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। इसी तरह पाटन ब्लाक अध्यक्ष विनोद देवांगन, पाटन ब्लाक से मोहन यादव, दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष युवराज बेलचंदन और धमधा ब्लाक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद फेडरेशन के पदाधिकारी सिरसा गेट में पुलिस कार्रवाई का विरोध करेंगे।

रेलवे स्टेशन से ही उठा ले गई पुलिस

जीपीएम जिले के शिक्षक वादा निभाओ रैली और विधानसभा का घेराव के लिए रायपुर जाने निकले। ये शिक्षक पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। वहीं से पुलिस ने सभी टीचरों को गिरफ्तार कर लिया। इन टीचरों को शहर से करीब 5 किमी दूर गुरुकुल के जिम्नास्टिक हॉल में रखा गया है। इनमें जिला संयोजक पियूष गुप्ता, जिला प्रवक्ता अजय चौधरी सहित अन्य महिलाऔर पुरुष सहायक शिक्षक शामिल हैं। इस दौरान टीचरों ने जमकर नारेबाजी की।

शिक्षकों की अनिश्चिकालील हड़ताल पर जाने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश सचिव शुखनंदन यादव ने बताया कि शुक्रवार को संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य लाखों की संख्या में रायपुर इकट्ठा होने वाले थे। इसके बाद वह लोग विधानसभा पहुंचकर उसका घेराव करते। इसके लिए उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को आवेदन दिया था। इससे पहले टीचरों की गिरफ्तारी राज्य शासन के निर्देश पर की गई है। यादव का कहना है कि मांगें नहीं मानी गई तो सहायक शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...