भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी है, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान बनाए गए हैं। गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया है। वहीं, श्रेयस अय्यर भी पूरी तरह फिट नहीं हैं इसलिए वे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा व आखिरी वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा। यह सीरीज टेस्ट मुकाबलों के बाद खेली जाएगी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका फिलहाल 1-0 से आगे है।
बीसीसीआई द्वारा घोषित 15 सदस्यीय टीम में आठ बल्लेबाज, तीन ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को जगह मिली है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल के साथ राहुल और पंत शामिल हैं। ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी को अवसर दिया गया है।
गेंदबाज़ी विभाग में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे, जबकि कुलदीप यादव स्पेशलिस्ट स्पिनर होंगे। जडेजा और पंत की वनडे टीम में वापसी टीम के लिए बड़ा सकारात्मक कदम माना जा रहा है। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, जबकि मोहम्मद शमी को एक बार फिर मौका नहीं मिल पाया है। चयनकर्ताओं का मानना है कि यह टीम युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन से मजबूत प्रदर्शन करने में सक्षम है।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...