जोहान्सबर्ग में आयोजित IBSA (भारत–ब्राजील–दक्षिण अफ्रीका) नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संस्थानों में व्यापक सुधार की जोरदार वकालत की। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा की मेजबानी में हुई इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा भी उपस्थित रहे। PM मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की आवश्यकता अब पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि वर्तमान संरचना दुनिया की वास्तविकताओं का प्रतिनिधित्व नहीं करती।
PM मोदी ने स्पष्ट किया कि UNSC के स्थायी सदस्यों में IBSA का कोई भी देश शामिल नहीं है, जो वैश्विक संस्थाओं की असमानता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि IBSA को एक स्वर में दुनिया को संदेश देना चाहिए कि संस्थागत सुधार विकल्प नहीं, आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री ने हाल के वैश्विक तनाव और विभाजन की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि IBSA को सहयोग और मानवता का संदेश विश्व मंच पर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले चार G20 अध्यक्षीय कार्यकालों में से तीन IBSA देशों के पास रहे, जिससे मानव-केंद्रित विकास और वैश्विक सुधारों को मजबूत दिशा मिली।
आतंकवाद पर PM मोदी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार के दोहरे मापदंड स्वीकार नहीं किए जा सकते। उन्होंने IBSA डिजिटल इनोवेशन अलायंस बनाने का प्रस्ताव रखते हुए UPI, CoWIN और साइबर सुरक्षा जैसी तकनीकों के आदान-प्रदान पर जोर दिया।
PM मोदी ने दोनों नेताओं को अगले वर्ष भारत में होने वाले AI Impact Summit के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि IBSA तीन महाद्वीपों को जोड़ने वाला मजबूत लोकतांत्रिक मंच है, जो सतत विकास और वैश्विक स्थिरता में अहम भूमिका निभा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...