Google Analytics Meta Pixel सेना के लिए अब देश में ही बनेंगे 101 उपकरण और हथियार - Ekhabri.com

सेना के लिए अब देश में ही बनेंगे 101 उपकरण और हथियार

केंद्र सरकार ने रक्षा उपकरणों और हथियारों की अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता घटाने की पहल को और गति दी है। 101 सैन्य साजो-सामान और हथियारों की तीसरी सूची जारी कर दी गई है, जिनका आयात अगले पांच साल तक नहीं किया जाएगा। अब आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इनका स्वदेश में ही निर्माण किया जाएगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) सरकारी क्षेत्र की रक्षा उत्पादन कंपनियों के साथ ही निजी क्षेत्र की घरेलू कंपनियों के साथ मिलकर इनके उत्पादन का रास्ता साफ करेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने 101 सैन्य उपकरणों और हथियारों के आयात पर रोक की तीसरी सूची जारी की। उन्होंने कहा कि इससे घरेलू रक्षा उत्पादन कंपनियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इन सैन्य उपकरणों की सूची में सेंसर्स, हथियार व गोला-बारूद, नौसेना के लिए हेलीकाप्टर, गश्ती जहाज, जहाज-रोधी मिसाइलें, एंटी रेडिएशन मिसाइलें आदि शामिल हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा उपकरणों और हथियारों की तीसरी स्वदेशीकरण सूची का जारी होना दर्शाता है कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की हमारी गति तेज हो रही है। इस दिशा में अहम कदम उठाते हुए अगस्त, 2020 में 101 रक्षा उपकरणों और हथियारों के आयात पर रोक की पहली सूची जारी की गई थी। इस सूची में टोड आर्टिलरी गन, कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, क्रूज मिसाइलें और तटीय गश्ती जहाज आदि शामिल थे। मई, 2021 में सरकार ने 108 हथियारों व उपकरणों की दूसरी सूची जारी की थी।
राजनाथ सिह ने तीसरी सूची जारी करते हुए कहा, ‘इस फैसले के दो उद्देश्य हैं- पहला रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाना और दूसरा रक्षा उपकरणों-हथियारों के निर्यात को बढ़ावा देना।” हालांकि रक्षा मंत्री ने साफ किया कि आत्मनिर्भरता का अर्थ यह नहीं होगा कि हम दुनिया की रक्षा क्षेत्र की प्रगति से साम्य नहीं रखेंगे। हमारा लक्ष्य विदेशी कंपनियों के साथ संयुक्त साझेदारी में काम करने पर भी होगा। तीसरी सूची के उपकरण्ाों व हथियारों के आयात पर रोक दिसंबर, 2022 से दिसंबर, 2027 तक रहेगी
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *