नए साल 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपनी पहली बड़ी चुनौती के लिए तैयार है। कीवियों के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही घरेलू सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शनिवार (3 जनवरी) को भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने युवा ओपनर शुभमन गिल पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कमान सौंपी है। वहीं, टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी।
शुभमन गिल चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी और भारत ने वह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। अब फिट होकर गिल बतौर कप्तान टीम में लौटे हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि उप-कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर सीरीज में तभी भाग ले पाएंगे, जब उन्हें मेडिकल टीम द्वारा फिट घोषित किया जाएगा।
घोषित की गई टीम में वरिष्ठ खिलाड़ियों और युवाओं का मिश्रण देखने को मिल रहा है। स्क्वॉड में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को शामिल किया गया है। वहीं, युवा जोश के तौर पर हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और ऋषभ पंत संभालेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान*), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत वडोदरा से होगी।
वनडे सीरीज
11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा
14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट
18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर
टी20 सीरीज
21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
23 जनवरी: दूसरा टी20, रायपुर
25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम
31 जनवरी: पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...