Google Analytics Meta Pixel मंत्री भेंड़िया की मदद से बोलने-सुनने लगी तीशा, पंकज ने भी सुनी पहली बार आवाज - Ekhabri.com

मंत्री भेंड़िया की मदद से बोलने-सुनने लगी तीशा, पंकज ने भी सुनी पहली बार आवाज

रायपुर। मात्र 15 प्रतिशत सुनने की क्षमता के साथ बड़ी हो रही तीशा ने जन्म के 5 साल बाद जब पहली बार मां कहा, तो माता-पिता की आंखें खुशियां से छलछला उठीं। उनके लिए यह एक चमत्कार ही था, जो शासन की कोशिशें से ही संभव हो पाया। तीशा को बोलते देखकर करीब गांव में रहने वाले मूकबधिर पंकज के पिता जितेन्द्र कुमार कन्नोजे के मन में भी आस जागी। पंकज को भी शासन की मदद मिली और उसने 7 साल में पहली बार आवाज सुनी। बालोद जिले के डौंडी लोहारा क्षेत्र की पांच साल की तीशा कोमा और सात साल का पंकज कन्नौजे बचपन से सुन-बोल नहीं सकते थे। क्षेत्र के समाज सेविका सुश्री नीलिमा श्याम को तीशा की जानकारी मिलने पर वह गुजरा गांव के रहने वाले तीशा की मां प्यारी बाई और पिता श्री भेलसिंह कोमा को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया से मिलने पहुंची। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने संवेदनशीलता के साथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसके ईलाज की व्यवस्था करवाई। जांच से बता चला कि तीशा के कानों में 85 प्रतिशत सुनने की क्षमता नहीं है। तीशा को हॉस्पिटल से सुनने वाली मशीन कानों में लगाई गई। कान में मशीन लगाने से धीरे-धीरे तीशा आवाज सुनकर प्रतिक्रिया देने लगी और ईलाज के तीन माह के अंदर ही बोलने लगी। तीशा की मां ने बताया कि तीन-चार साल की होने पर भी तीशा बोलती नहीं थी न ही आवाज के प्रति कोई प्रतिक्रिया देती थी इससे वे चिन्तित रहते थे। रोजी-मजदूरी के कारण आय सीमित होने से वे महंगा ईलाज भी नहीं करा सकते थे, ऐसे में सरकारी मदद उनके बच्चे के लिए वरदान बनकर सामने आई। राज्य सरकार का आभार जताते हुए खुश होकर उन्होंने बताया कि तीशा अब मां-पापा, गिनती, अनार, आम बोलने के साथ अक्षर भी बताने लगी है।
ईलाज के तीन माह के अंदर ही बोलने लगी
तीशा की तरह जितेन्द्र कुमार ने भी नीलिमा के साथ मंत्री श्रीमती भेंड़िया से मिलकर अपनी परेशानी बताई। श्रीमती भेंड़िया ने पंकज के ईलाज की भी व्यवस्था मेकाहारा में करवाई। जांच से पता चला कि पंकज को बहुत कम सुनाई देता है और उसे लम्बे स्पीच थैरेपी की जरूरत है। श्रीमती भेंड़िया के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दोनों बच्चों को हियरिंग डिवाइस दी गई। श्रीमती भेंड़िया ने अपने हाथों से बच्चों को चॉकलेट, मिठाई और बिस्कुट दिया, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी आ आई। श्रीमती भेंड़िया के निवास पर आॅडियोलॉजिस्ट और स्पीचथैरेपिस्ट देव मिश्रा ने जब पंकज को हियरिंग डिवाइस लगाया और उसने जीवन में पहली बार आवाज सुनी तो उसके माता-पिता भी पंकज के भविष्य को लेकर आशान्वित हो उठे हैं। तीशा और पंकज के माता-पिता की सहमति पर मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने समाज कल्याण विभाग के संस्थान में बच्चों के ईलाज, स्पीच थैरेपी, रहने, खाने और पढ़ाई की व्यवस्था कर दी है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि सही ईलाज और पढ़ाई-लिखाई से बच्चे भविष्य में किसी के आश्रित नहीं रहेंगे और खुद अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे। श्रीमती भेंड़िया द्वारा संवेदनशीलता के साथ ईलाज और अन्य व्यवस्थाओं के लिए तीशा और पंकज के माता-पिता ने उनका आभार व्यक्त किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...