बिहार विधानसभा में पथ निर्माण विभाग के कटौती प्रस्ताव पर हुई चर्चा के बाद सरकार के जवाब में उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा-न मुझे मुख्यमंत्री बनना है और न ही नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री। हम जहां हैं वहीं ठीक है। केंद्र सरकार ने आज राजनीतिक लड़ाई को व्यक्तिगत कर दिया है। अटल-आडवाणी के जमाने में इस तरह की बात नहीं थी। हमारा वैचारिक विरोध उस समय भी था। जब लालू नहीं डरे तो लालू का बेटा भी नहीं डरेगा। भाजपा की गीदड़ भभकी से हम नहीं घबराने वाले। हम विकास के साधक और वे विकास के बाधक।
तेजस्वी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केवल चरित्र हनन कर रही है। अदाणी का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 80 हजार करोड़ के घोटाले का संज्ञान लेकर कमेटी बना दी, पर इनका तोता नहीं निकला। अदाणी की जांच करने की हिम्मत नहीं है। हम गरीबों को आगे बढ़ाएं तो भ्रष्टाचार और वो अमीरों को बढ़ाएं तो शिष्टाचार। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार निम्न स्तर की लड़ाई कर रही है। हमारी बहन और पत्नी से पूछताछ हुई। कान का टाप्स और मंगलसूत्र निकलवाकर फोटो खींच रहे थे। कार्रवाई पूरी तरह से खत्म हो गई तो उन्हें जाने को कहा गया।
इस पर केंद्रीय जांच एजेंसी के लोगों ने कहा कि मनीष सिसोदिया के यहां 14 घंटे रहे और आपके यहां 15 घंटे रहने को कहा गया है। ऊपर से आदेश आएगा तभी जाएंगे। वहीं, ईडी के निदेशक ने तेजस्वी के इस वक्तव्य का खंडन किया और कहा कि ईडी की टीम मनीष सिसोदिया के घर नहीं गई थी। उपमुख्यमंत्री ने जो भी विधानसभा में कहा उस बात में सत्यता नहीं है।
तेजस्वी ने अपने संबोधन के दौरान कई शेर भी पढ़े। एक शेर था-लहजे में बदजुबानी, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के बही खाते बिगड़े हैं वही मेरा हिसाब लिए फिरते हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि दरअसल इन्हें डर 2024 का है। घबराहट में क्या-क्या नहीं कर रहे। कोई प्रमाण है तो लाओ। छह सौ करोड़ की बात कर रहे थे तो मैंने कहा कि सीजर लिस्ट को तो सार्वजनिक कर दिया जाए। सिर्फ यह कर रहे कि ऐसा काम करो कि उलझे रहें। पर मैं वक्त से पहले हादसों से लड़ा हूं, मैं अपनी उम्र से कई साल बड़ा हूं। फिर एक शेर पढ़ते हुए उन्होंने कहा- मैं हूं उसका, वो है मेरा, बात है ठौर-ठिकाने की, हमें क्या सदमा पहुंचेगा जब जनता हमारे साथ है। इशारे-इशारे में सुशील मोदी को भी तेजस्वी ने कोसा। कहा कि मिट्टी घोटाले की बात करने वाले बड़बोले नेता जब मंत्री बने तो उस घोटाले पर ही मिट्टी डाल दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 2, 2026 /
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 2, 2026 /
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...
By User 6 /
February 2, 2026 /
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...