Google Analytics Meta Pixel तेन्दूपत्ता संग्रहण- प्रथम तथा द्वितीय निविदा में 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 822 करोड़ रूपए में - Ekhabri.com

तेन्दूपत्ता संग्रहण- प्रथम तथा द्वितीय निविदा में 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 822 करोड़ रूपए में

प्रथम निविदा में देश भर के 117 निविदाकारों ने लिया हिस्सा

रायपुर-राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 की प्रथम निविदा एवं द्वितीय निविदा में अधिसूचित मात्रा की 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय औसत दर 7 हजार 199 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 822 करोड़ रूपए में किया गया। अवशेष लाटों की अधिसूचित मात्रा तेन्दूपत्ता के अग्रिम विक्रय हेतु 31 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक तृतीय चक्र की आनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई।
राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष तेन्दूपत्ता विक्रय उपरांत आगे की कार्यवाही ऑनलाइन करने के लिए पोस्ट बिड सेल मैनेजमेंट साफ्टवेयर तैयार कराया गया है। जिससे क्रेता नियुक्ति आदेश, क्रेताओं द्वारा क्रेता करारनामा तथा अन्य कार्य को ऑनलाइन सम्पादन किया जायेगा। जिससे दूर-दराज के क्रेताओं को अपने स्थान से ही समस्त कार्य साफ्टवेयर के माध्यम से किया जा सकेगा। लघु वनोपज संघ द्वारा इस वर्ष तेंदूपत्ते का संग्रहण से पूर्व उसके गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि संग्राहक उच्च गुणवत्ता का तेन्दूपत्ता का संग्रहण करें, जिससे उन्हें संग्रहण पारिश्रमिक अधिक से अधिक प्राप्त हो सकें। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019 से तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 2500 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2023 में संग्रहित होने वाले 902 प्राथमिक वनापेज सहकारी समितियों के 954 लाटों की अधिसूचित मात्रा 16.72 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता के अग्रिम विक्रय हेतु 15 दिसम्बर 2022 से 21 दिसम्बर 2022 तक प्रथम चक्र की तथा 10 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक द्वितीय चक्र की आनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई थी। छत्तीसगढ़ राज्य की अच्छी गुणवत्ता के तेन्दूपत्ते को ध्यान में रखकर तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 की प्रथम निविदा में देश भर के 117 निविदाकारों ने भाग लिया। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में प्रथम निविदा हेतु वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की बैठक 3 जनवरी 2023 तथा द्वितीय निविदा हेतु बैठक 27 जनवरी 2023 को आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री मनोज पिंगुआ सहित संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...