मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शनिवार रात इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में उस वक्त हिंसा भड़क उठी जब खबरें आईं कि मैतेई संगठन अरबाई तेंगगोल के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर और फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया और नेता की रिहाई की मांग की।हालात को देखते हुए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने पांच जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं पांच दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि इन जिलों में इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग शामिल है।










