लखनऊ-आईआरसीटीसी की लापरवाही के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। कई यात्रियों का रिफंड तो वर्षों से नहीं मिला है। ऊपर से एक एप से पेमेंट करने पर जिस पर खाता भी नहीं वहां रिफंड भेजा जा रहा है। निर्मल कुमार ने बेगमपुरा एक्सप्रेस से गत 18 जुलाई को जम्मू से लखनऊ के लिए थर्ड एसी का टिकट करवाया। पीएनआर 2244827617 मिला, टिकट वेटिंग में था। उन्होंने टिकट का पेमेंट भीम एप के जरिये अपने खाते से किया। किन्हीं कारणों से उन्हें टिकट कैंसिल करवाना पड़ा। आईआरसीटीसी ने 17 दिन बाद उन्हें रिफंड का मेसेज भेजा। मेसेज देख, उनके होश उड़ गए। उनका रिफंड पेटीएम पर भेज दिया गया था, जबकि उनका पेटीएम पर खाता तक नहीं है। अब वह परेशान घूम रहे हैं, अधिकारी उनकी सुनवाई तक नहीं कर रहे हैं। यह इकलौता मामला नहीं है। आईआरसीटीसी की कारस्तानियाें की लंबी फेहरिस्त है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। पहले उन्हें कन्फर्म टिकटों की मारामारी से जूझना पड़ रहा है, दूसरी ओर टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड देरी से मिल रहा है। मिल भी रहा है तो पेटीएम पर। ऐसे में यात्रियों को रिफंड के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है। निर्मल कुमार बताते हैं, मैंने जम्मू से लखनऊ के लिए बेगमपुरा का टिकट कैंसिल करवाया, लेकिन रिफंड पेटीएम पर भेज दिया गया, जबकि मैंने भीम एप के जरिये पेमेंट किया था। मैंने पेटीएम पर खाता भी बनाया, लेकिन रिफंड का पैसा मुझे क्रेडिट नहीं हुआ। आईआरसीटीसी प्रशासन से मामले की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यही नहीं, मैंने हिमगिरी एक्सप्रेस से जम्मू से लखनऊ के लिए एक और टिकट करवाया, जो कन्फर्म नहीं हुआ। उसका रिफंड आज तक नहीं आया, जबकि वह आठ से 10 बार हेल्पलाइन पर शिकायत कर चुके हैं।दिल्ली स्थित आईआरसीटीसी मुख्यालय के सूत्र बताते हैं कि रिफंड के भुगतान के मामले में लापरवाही की जाती है। ऐसे मामले भी हैं, जिसमें यात्रियों का रिफंड कई वर्षों से अटका हुआ है। करीब 318 करोड़ रुपये का रिफंड अटका हुआ है। इसके लिए यात्री परेशान भटक रहे हैं।
नियम कहता है- जिससे पेमेंट उसी में रिफंड
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने कहा कि आईआरसीटीसी की मनमानियों से यात्री त्रस्त हैं। खानपान सेवाओं से लेकर टिकटिंग तक में मनमानी है, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। नियमानुसार जिस खाते से पेमेंट हुआ है, रिफंड उसी पर आना चाहिए। पेमेंट पेटीएम वॉलेट से नहीं किया गया तो रिफंड उसपर भेजने का मामला गंभीर है।
जांच कराकर यात्री की मदद की जाएगी
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा का कहना है कि टिकट का रिफंड वहीं किया जाता है, जहां से धनराशि का भुगतान हुआ है। अगर खाते से पेमेंट होकर रिफंड दूसरे चैनल पर गया है तो मामले की जांच कराकर यात्री की पूरी मदद की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...