छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले ने हिंसक रूप ले लिया। धर्मांतरित सरपंच के पिता के शव को गांव में दफनाए जाने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। भारी विरोध और तनाव के बीच प्रशासन ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया, वहीं आक्रोशित भीड़ ने चर्च में तोड़फोड़ कर आग लगा दी और सरपंच के घर में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सरपंच द्वारा अपने पिता का अंतिम संस्कार (कफन-दफन) गांव में किए जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भड़क उठे और इसका विरोध शुरू कर दिया।
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। बुधवार को स्थिति और बिगड़ गई, जब ग्रामीणों ने शव को कब्र से निकालकर अन्य स्थान पर अंतिम संस्कार की मांग तेज कर दी। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी हुई, जिसमें कुछ ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हो गए।
गुरुवार को एक बार फिर आक्रोश भड़क उठा। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, चर्च में आग लगा दी और सरपंच के घर में तोड़फोड़ की। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि गांव में आदिवासी समाज दो गुटों में बंट चुका है। एक ओर मूल आदिवासी समुदाय है, जो धर्मांतरित व्यक्ति के गांव में दफन का विरोध कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ईसाई समुदाय शव को निकालने के खिलाफ अड़ा हुआ है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अंततः शव को कब्र से निकालकर बाहर भिजवाया। फिलहाल गांव में हजारों ग्रामीण डटे हुए हैं, पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...