Google Analytics Meta Pixel दुनिया का वो अनोखा देश, जहां शराब पीने के बाद भी मंत्री पेश कर सकता है बजट - Ekhabri.com

दुनिया का वो अनोखा देश, जहां शराब पीने के बाद भी मंत्री पेश कर सकता है बजट

नई दिल्ली। आमतौर पर लोगों को अपने घर और परिवार को चलाने के लिए बजट बनाना पड़ता है कि उसे उसे महीने में या साल में कुल कितने पैसों और चीजों की जरूरत है। ठीक उसी तरह अलग-अलग देशों की सरकार भी अपना बजट पेश करती है। इस बजट में मुख्य रूप से सरकार की आमदनी और खर्च का हिसाब-किताब होता है। बजट से देश के नागरिकों को कई तरह की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां बजट पेश करने वाला मंत्री अगर चाहे तो शराब पीकर भी बजट पेश कर सकता है। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन यह पूरी तरह से सच है।दरअसल, हम जिस देश के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम ब्रिटेन है। इस देश में ऐसा कानून है कि बजट वाले दिन वहां का चांसलर शराब पीकर भी बजट पेश कर सकता है। बता दें कि टेन की संसद में बजट पेश करने वाले मंत्री को चांसलर के तौर पर जाना जाता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटेन की संसद) के नियम पुस्तिका में शराब पीने को लेकर बाकायदा नियम भी बनाया गया है। हालांकि, इसमें इस बात का उल्लेख है कि शराब पीकर बजट पेश करने की इजाजत सिर्फ चांसलर को होती है। बजट वाले दिन को छोड़कर उन्हें भी फिर संसद में शराब पीकर आने की इजाजत नहीं दी मिलती है। वैसे तो ब्रिटेन में यह नियम दशकों से चला आ रहा है, लेकिन आज के समय में लोग इस नियम को बेतुका बताते हैं। ब्रिटेन में बजट से जुड़ी एक और अजीबोगरीब बात है। यहां बजट पेश करने के लिए 100 सालों तक एक ही ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया गया था। उस ब्रीफकेस को साल 1860 में ब्रिटेन के चांसलर विलियम ग्लैडस्टोन के लिए बनाया गया था, जिसमें उन्हें देश का बजट पेश करना था। इस बजट ब्रीफकेस का नाम स्कारलेट था।
चांसलर विलियम द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बाद ब्रिटेन में लगातार 100 सालों तक बजट पेश करने के लिए हर चांसलर ने इसी ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया। हालांकि, यह चलन साल 1965 में जाकर तब रुक गया, जब तत्कालीन चांसलर जेम्स कैलेघन ने अपने लिए एक अलग बैग मंगवाया। इसके बाद साल 1997 में चांसलर गॉर्डन ब्राउन ने भी बजट पेश करने के लिए एक नए बैग की मांग की। बता दें कि साल 2011 में ब्रिटेन के चांसलर जॉर्ज ऑसबॉर्न ने हाउस ऑफ कॉमन्स में बजट पेश करने के लिए उसी 151 साल से ज्यादा पुराने ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया था, जिसे 1860 में चांसलर विलियम ग्लैडस्टोन के लिए बनाया गया था।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...