दुर्ग, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का समापन दुर्ग में हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों और केंद्रीय सशस्त्र बलों से आए खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस जवान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उनके अनुशासन, समर्पण और मानसिक दृढ़ता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।
उन्होंने बताया कि जशपुर में आर्चरी एकेडमी की स्थापना की जा रही है, वहीं नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। तीरंदाजी को छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचलों की पारंपरिक पहचान बताते हुए उन्होंने कहा कि इस विरासत को आधुनिक संसाधनों से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं को आकर्षक प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने और अभिभावकों से बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और धनुर्विद्या की समृद्ध विरासत का उल्लेख किया।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छह टीमों—सीआईएसएफ, राजस्थान, सीआरपीएफ, उत्तर प्रदेश, बीएसएफ और आईटीबीपी—को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित जनप्रतिनिधि और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...