Google Analytics Meta Pixel अभिनेत्री जो नाम से थी मुस्लिम और धर्म से थी हिंदू - Ekhabri.com

अभिनेत्री जो नाम से थी मुस्लिम और धर्म से थी हिंदू

सेलिब्रिटीज के बारे में फैंस जानना चाहते हैं, इसलिए पॉडकास्ट में इंटरव्यू आज के दौर का बेस्ट विकल्प है। एक दौर था जब सेलिब्रिटीज का वन टू वन इंटरव्यू डायरेक्ट लिया जाता था और इसकी होस्ट सभी सेलिब्रिटीज की चहेती भी थीं। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग भी की और इंटरव्यूज लेकर लोगों को खूब एंटरटेन भी किया। उस बेमिसाल पर्सनैलिटी का नाम तबस्सुम था जो आज हमारे बीच नहीं हैं। बेबी तबस्सुम के तौर पर उन्होंने ढेरों फिल्में कीं और उसके बाद भी कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन तबस्सुम ज्यादा अपने इंटरव्यूज को लेकर फेमस हुईं। इसके अलावा वो लतीफे सुनाने के लिए भी जानी जाती थीं। 9 जुलाई तबस्सुम को 80वीं बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर चलिए आपको उनसे जुड़ी कुछ सुनी-कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

 

 

 

 

9 जुलाई 1944 को मुंबई में किरण बाला का जन्म हुआ, जिसके पिता हिंदू अयोध्यानाथ सचदेव थे और मां मुस्लिम अस्गरी बेगम था। अयोध्यानाथ भारतीय फ्रीडम फाइटर थे, वहीं इनकी मां अस्गरी बेगम भी फ्रीडम फाइटर थीं। इसके साथ लेखक और जर्नलिस्ट भी थीं। एक इंटरव्यू में तबस्सुम ने कहा था, ‘मेरे पिता ने मुझे ‘तबस्सुम’ नाम दिया लेकिन मेरी मां का धर्म मेरे माइंड में रहा, मेरी मां ने मुझे ‘किरण बाला’ नाम दिया और मेरे पिता का धर्म भी मेरे माइंड में रहा। ऑन पेपर मेरा नाम किरण बाला था, जो शादी के बाद किरण बाला गोविल हुआ। वहीं, मेरे पिता का दिया नाम मैंने फिल्मों में रखा और दुनिया मुझे इसी नाम से जानती है।’

 

 

 

 

तबस्सुम ने विजय गोविल के साथ शादी की थी, जो टीवी एक्टर अरुण गोविल के बड़े भाई थे। अरुण गोविल को आपने फेमस सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम का रोल प्ले करते देखा होगा। रिश्ते में तबस्सुम गोविल एक्टर अरुण गोविल की भाभी थीं। तबस्सुम और विजय गोविल के बेटे होशंग गोविल ने फिल्मों में काम किया लेकिन फ्लॉप रहे। बतौर प्रोड्यूसर अब वो काम करते हैं, साथ ही अपनी मां के इंटरव्यू वाले यूट्यूब चैनल को भी मैनेज करते हैं। साल 2007 में विजय गोविल का निधन हो गया था। वहीं 18 नवंबर 2022 को तबस्सुम गोविल का भी निधन हो गया था। अपने आखिरी समय पर उन्होंने लोगों को फिल्मी दुनिया के किस्से सुनाए जिसे आप उनके यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

 

 

 

तबस्सुम ने साल 1947 में आई फिल्म मेरा सुहाग में नरगिस के बचपन का रोल प्ले किया था। तब तबस्सुम महज 4 साल की थीं। इसके बाद उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्में कीं। बड़े होने पर भी तबस्सुम ने ‘दीदार’, ‘जोगन’, ‘बहार’, ‘बड़ी बहन’, ‘संग्राम’, ‘अफसाना’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। साल 1972 में तबस्सुम का शो फूल खिले गुलशन-गुलशन आता था, जिसमें वो एंकर थीं और दूरदर्शन पर ये शो काफी चला था। तबस्सुम को ज्यादातर एक्टर्स छोटी बहन मानते थे, जिनमें राजेश खन्ना, सुनील दत्त, राज कपूर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। वहीं दिग्गज फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा उन्हें बेटी मानते थे। तबस्सुम ने लगभग सभी सितारों का इंटरव्यू लिया है और कुछ साल पहले उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल ‘तबस्सुम टॉकीज’ शुरू किया था जिसे अब उनके बेटे चलाते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *