Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस के पक्ष में नहीं बना माहौल : बौखलाहट में डॉ चरणदास महंत ने दिया विवादित बयान, कहा- 'मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए' - Ekhabri.com

कांग्रेस के पक्ष में नहीं बना माहौल : बौखलाहट में डॉ चरणदास महंत ने दिया विवादित बयान, कहा- ‘मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए’

 

रायपुर | नेता प्रतिपक्ष और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है। पिछले दिनों प्रदेश में कांग्रेस की हार के लिए भूपेश बघेल को जिम्मेदार बताया। उद्योगपति नवीन जिंदल को दुनिया का सबसे बड़ा बेवकूफ है। अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। डॉ महंत ने राजनांदगांव की सभा में कहा कि हमें एक ऐसा आदमी चाहिए जो लाठी पकड़ सके। हमें मोदी का सिर पोड़ने वाला आदमी चाहिए। मोदी के सामने आंख मिलाकर बात कर सके, ऐसा एक ही आदमी है, जिसे आप सांसद बनाओगे वही मोदी के सामने लाठी पकड़कर खड़ा हो सकता है। रात दिन एक करके मोदी को चीन भेजने वाला आदमी चाहिए। यह आदमी भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव हो सकते हैं। इसलिए उन्हें जिताकर दिल्ली भेजिए। महंत का यह बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो की पुष्टि inkquest.in नहीं करता।

 

दरअसल, राजनांदगांव के स्टेट हाईस्कूल मैदान में मंगलवार को कांग्रेस की चुनावी सभा आयोजित की गई। इसमें शामिल होने डॉ महंत भी पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उनसे रायगढ़ के उद्योगपति नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश करने पर सवाल किया गया। इसके जवाब में महंत ने कहा कि पीठ में छुरा घोंपने वालों को जूता मारना चाहिए।

 

कांग्रेस के पक्ष में आक्रोश, नहीं बना माहौल

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। लेकिन कांग्रेस के पक्ष में माहौल नहीं बना है। यह बयान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने दिया है। इससे कांग्रेस नेता असहज हो गए हैं। डॉ महंत ने कहा कि प्रदेश में हमसे गलती हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्रियों से गलती हुई है। मैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसे स्वीकार करते हैं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। उन्होंने कहा कि कोरबा में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के खिलाफ माहौल बना, वो अभी भी बरकरार है। कांग्रेस के पक्ष में अभी महौल नहीं बन पाया है।

Read Also  खुशखबरी, पुलिस विभाग में प्रमोशन

 

कांग्रेस की हार का बौखलाहट

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान की भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह शर्म की बात है कि देश के पीएम के खिलाफ ऐसा बयान प्रदेश के वरिष्ठ नेता ने दिया है। इस बयान की बड़ी निंदा करते हैं। शर्मा ने कहा कि, भाजपा सभी 11 सीटें जीतेंगी। चरणदास महंत के बयान के कारण जनता लामबंद होंगे। अब और भारी मतों से भाजपा की जीत होगी।

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, ये कांग्रेस की हार का बौखलाहट है। लोकसभा में कांग्रेस को हार दिखाई दे रही है। डंडे से मारना सिर फोड़ना जैसे बयान राजनीति के गरिमा अनुरूप नहीं है, निंदनीय है। उद्योगपति नवीन जिंदल जब तक उनके पार्टी में थे तो अच्छे थे, आज वो पार्टी बदले तो ख़राब हो गए। आज कांग्रेस की दयनीय हालत है, जनता में कांग्रेस की विश्वसनीयता खो दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *