रायपुर | विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संपत्ति में वृद्धि हुई है। बघेल के पास अभी एक करोड़ 30 लाख 56 हजार 420 रुपए नकदी है। वहीं उनकी पत्नी के पास दो करोड़ 79 लाख 62 हजार 656 रुपए नकदी है। वहीं नंवबर 2023 में बघेल ने अपने खाते में 56 लाख तीन हजार 923 रुपए व मुक्तेश्वरी बघेल के खाते में एक करोड़ 38 लाख 15 हजार 326 रुपए जमा बताया था।
राजनांदगांव से लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इसमें उन्होंने संपत्ति का ब्यौरा दिया। इसके अनुसार, उनकी कुल चल अचल संपति 34 करोड़ 39 लाख रुपए के करीब है। चल संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल आगे हैं। बता दें कि बघेल ने नामांकन में महादेव ऐप मामले में दर्ज केस का भी जिक्र किया है।
भूपेश के पास 45 एकड़ जमीन
पूर्व सीएम भूपेश के पास 45 एकड़ व उनकी पत्नी के पास 13 एकड़ जमीन है। मौलश्री विहार में जमीन, भिलाई-3 में मकान व पत्नी के नाम पर मानसरोवर आवासीय परिसर में फ्लैट है। भूपेश के नाम पर जो जमीन है, उसका बाजार मूल्य 8 करोड़ 30 लाख के करीब है।
बघेल के पास 10 तोला सोना(जेवरात), वहीं उनकी पत्नी के पास 40 तोला सोना (जेवरात) और दो किलो चांदी है। 20 करोड़ 19 लाख 39 हजार 244 रुपए की अचल संपत्ति है, इसमें भिलाई 3 स्थित 20.9666 एकड़ कृषि भूमि शामिल है।
बघेल पर 16 लाख का कर्ज
बघेल पर कर्ज भी है। इसमें बैंकों का 16 लाख एक हजार दो सौ पांच रुपए बकाया है। वहीं उनकी पत्नी पर 12 लाख 81 हजार 365 रुपए का कर्ज है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...