रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दूधाधारी मठ में पूजा अर्चना किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में स्थापित भगवान राम जानकी, बालाजी और हनुमान जी का पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, छत्तीशगढ़ गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, उपस्थित थे।










