Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने माना कैम्प में 44 करोड़ रूपए की जल आवर्धन योजना का किया भूमिपूजन - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने माना कैम्प में 44 करोड़ रूपए की जल आवर्धन योजना का किया भूमिपूजन

माना कैम्प में खुलने वाले नये महाविद्यालय का नाम प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी के नाम पर करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर ग्रामीण में भेंट मुलाकात के दौरान आज नगर पंचायत माना कैम्प जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन किया। लगभग साढ़े 44 करोड़ रुपए लागत की यह योजना 27 माह में पूरी होगी। जल आवर्धन योजना के माध्यम से माना कैम्प के 3 हज़ार 2 सौ घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माना कैम्प में खुलने वाले नये महाविद्यालय का नाम प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय करने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक श्री रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री ऐजाज ढेबर और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा सहित अनके जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने माना में जल आवर्धन योजना के भूमिपूजन समारोह में सम्बोधित करते हुए कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और विशेष रूप से हमारी बहनों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि माना कैम्प को इंदिरा जी ने ही बसाया था और उनका स्नेह यहां के लोगों को मिला। तबसे यह क्षेत्र निरंतर उन्नति और प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माना कैम्प के लोगों का इंदिरा गांधी जी से भावनात्मक लगाव भी है। मुख्यमंत्री ने इंदिरा जी के नाम को स्मरणीय बनाये रखने के लिए यहां के लोगों की मांग पर यहां खुलने वाले नए महाविद्यालय का नाम प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है कि इंदिरा जी के बसाये हुए माना कैेम्प में उनके नाम पर महाविद्यालय होगा।
उल्लेखनीय है कि माना कैम्प में बनने वाले जल आवर्धन योजना के तहत दो नये ओवर हेड टैंक बनाएं जाएंगे। साथ ही लगभग 65 हज़ार मीटर पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इस जल आवर्धन योजना के पूरा होने से माना कैम्प वासियों की भू-जल स्त्रोतों पर निर्भरता कम होगी। इस योजना के लिए पानी की आपूर्ति नगर निगम रायपुर से होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *