मंत्री ने की मंदिर में चारदीवारी, आंगनबाड़ी केन्द्र में नलकूप और दो मोहल्लो में सीसी सड़क निर्माण की घोषणा
जगदलपुर- प्रदेश के उद्योग व वाणिज्य मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने बास्तानार विकासखण्ड के ग्राम इरपा में जलनी बुड़ी माता की नवनिर्मित गुड़ी का लोकार्पण किया। इरपा में आज आयोजित मंडई कार्यक्रम में शामिल होकर जलनी बुड़ी माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंत्री श्री लखमा ने इस अवसर पर मंदिर में चारदीवारी निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन में नलकूप खनन, मल्लापारा और गायतापारा में सीसी सड़क के निर्माण की घोषणा भी की। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नीतियों के कारण निर्धन वर्ग में खुशहाली है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 मार्च को किसान, भूमिहीन मजदूर, पुजारी, गायता, बाजा-मोहरिया, आठपहरिया जैसे निर्धन तबके के लोगों को राजीव न्याय योजना के तहत राशि का आॅनलाईन भुगतान किया जाएगा। शासन की इन नीतियों के कारण मेले मंडइयों की रौनक बढ़ी है और लोगों के छोटे-छोटे सपने साकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की नीतियों के मूल में आदिवासी संस्कृति का संरक्षण है। इसी कड़ी में यहां की पारंपरिक खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के संरक्षण के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन भी किया गया है तथा प्रत्येक क्लब को हर वर्ष एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। स्थानीय विधायक श्री राजमन बेंजाम ने कहा कि आज मौसम के कारण प्रभारी मंत्री श्री लखमा के इरपा पहुंचने को लेकर अंदेशा उत्पन्न हो गया था, किन्तु क्षेत्रवासियों के प्रेम ने प्रभारी मंत्री को इरपा पहुंचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री स्वयं ग्रामीण क्षेत्र से हैं और वे यहां की परपंरा और संस्कृति के साथ लोक आस्था से भलीभांति परिचित हैं। यही कारण है कि इरपा में बहुत ही भव्य माता गुड़ी का निर्माण हो सका। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों में कोदो-कुटकी रागी जैसी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रति एकड़ 9 हजार रुपए इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। कोटवार, पटेल, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, रसोईया इत्यादि का मानदेय बढ़ाया बढ़ाया गया है। छात्रावास-आश्रम में अध्ययनरत बच्चों के भोजन पर खर्च को भी बढ़ाया गया है। इन नीतियों से लोगों में खुशहाली बढ़ी है, जिसका प्रभाव अब दूर गांवों में भी दिखाई दे रहा है। इस अवसर चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री बलराम मौर्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य श्रीमती बालो बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...