Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने खिसोरा में भगत बाबा और माँ शीतला के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने खिसोरा में भगत बाबा और माँ शीतला के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की

प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज सिहावा विधानसभा प्रवास के दौरान मगरलोड के खिसोरा स्थित हेलीपेड पहुंचे। यहां से वे सबसे पहले गांव में आस्था का केंद्र भगत बाबा के दर्शनकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया।बुढ़वा भगत बाबा 250 साल से पहले रहे ये संत, सिद्ध पुरुष हैं। गांव वाले इन्हें देव मानते हैं। किसी भी कार्य अथवा पूजन से पूर्व ग्रामीण इनकी पूजा करते हैं, इसके बाद गांव के अन्य देवताओं की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इनके दर्शन के बिना कोई भी धार्मिक क्रियाकलाप अधूरा है। ये गांव के विशिष्ट देव है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शीतला मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सिहावा विधायक और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बीरेश ठाकुर, पूर्व विधायक धमतरी श्री गुरूमुख सिंह होरा एवं श्रीमती अम्बिका मरकाम मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भोजन करने आदिवासी वनपट्टाधारी किसान के घर पहुंचे

मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेलरगांव में आदिवासी वनपट्टा धारी किसान एवं श्रमिक श्री शिवप्रसाद नेताम के घर भोजन करने पहुंचे। उनके आने से किसान परिवार की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। 60 वर्षीय आदिवासी किसान श्रमिक श्री नेताम ने घर पहुंचने पर परिवार ने पूरी आत्मीयता मुख्यमंत्री का स्वागत तिलक और आरती से किया। मुख्यमंत्री को यहां घर पर बने पारंपरिक छत्तीसगढ़िया व्यजनों का भोजन परोसा गया। जिसमें नगरी का प्रसिद्ध दुबराज चाँवल के  साथ उड़द बड़ा, रोटी, अरहर दाल, मुनगा- आलू बड़ी, खट्टा में मूली भाटा, लाल भाजी, चना भाजी, भथुवा भाजी, टमाटर चटनी, आचार व पापड़ का मुख्यमंत्री ने स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने दुबराज चाँवल की खेती सहित अन्य फसल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परिवार वालों से बातचीत की और उनका हाल चाल भी पूछा। श्री नेताम ने बताया कि उनके परिवार में कुल 9 सदस्य हैं। उन्हें वनाधिकार पत्र के तहत एक एकड़ जमीन मिली है, जिसमें वे खेती करते हैं। इसके अलावा वे मजदूरी करके जीवन चलाते हैं। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए श्री नेताम एवं उनके  परिवार को धन्यवाद दिया और उपहार भी भेंट किए, उन्होंने परिवार वालों के साथ एक ग्रुप फोटो भी ली। मुख्यमंत्री के साथ जिले की प्रभारी मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेंड़िया, स्थानीय विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, शिव प्रसाद नेताम एवं  कलेक्टर प्रियंका महोबिया ने भोजन किया। इस अवसर पर श्री नेताम ने कहा कि प्रदेश के मुखिया का हमारे घर आकर सादगी और आत्मीयता के साथ भोजन करना, हम सबके लिए गौरव का पल है। यह पल हमें जिंदगी भर याद रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...