रायपुर, 12 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने आज प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का निरीक्षण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से पहुंचे श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल और संचालक अजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।
सचिव ने रायपुर के रावणभाठा से आए बच्चों आर्यन और टकेश्वर से मुलाकात कर महाकुंभ में उनके अनुभवों के बारे में चर्चा की। बच्चों ने भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कांकेर से आए श्रद्धालुओं से भी बातचीत की, जिन्होंने सुविधाओं को उत्तम बताते हुए राज्य सरकार की पहल की सराहना की।
मुख्यमंत्री 13 फरवरी को प्रयागराज पहुंचेंगे और त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगे। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ पवेलियन में श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान राज्य के मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके साथ रहेंगे।
छत्तीसगढ़ पवेलियन में विशेष सुविधाएं
IMG 20250213 WA0002
मुख्यमंत्री की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव मिल सके। यहां छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।
IMG 20250213 WA0000
मुख्यमंत्री 13 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाएंगे
मुख्यमंत्री 13 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना होंगे। त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर वे प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 8:25 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे और 9:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11:15 बजे अरेल घाट और 11:30 बजे त्रिवेणी संगम में स्नान व पूजन-अर्चन करेंगे।
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...