Google Analytics Meta Pixel महाशिवरात्रि के दिन 11 लाख 71 हजार 78 दीयों से जगमग हुई महाकाल की नगरी - Ekhabri.com

महाशिवरात्रि के दिन 11 लाख 71 हजार 78 दीयों से जगमग हुई महाकाल की नगरी

उज्जैन। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या का वल्र्ड रिकॉर्ड अब भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के माथे पर सज गया। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। 14 हजार वॉलंटियर्स ने इन दीयों को जलाया। इस दौरान यहां गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। उज्जैन के डीएम आशीष सिंह के मुताबिक गिनीज बुक की टीम ने वल्र्ड रिकॉर्ड बनाए जाने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया। उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव सायरन बजने के साथ ही स्वयंसेवकों ने दीपक प्रज्वलित शुरू कर दिया। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। सभी दीपों के प्रज्वलित होने के बाद 5 सदस्यों वाली गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम ने जलते दीपक को गिनती शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी। इससे पूर्व सुबह से पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू हो गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह के साथ-साथ तमाम गणमान्य लोग और अधिकारीगण उपस्थित थे।
सीएम ने यह कहा
शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आज महाशिवरात्रि है। बाबा महाकाल के दर्शन किए उज्जैन की जनता ने तय किया महाशिवरात्रि अद्भुत तरीके से बनाएंगे।उन्होंने भगवान भोलेनाथ को दीप अर्पित करने का फैसला किया पूरी अवंतिका आज भगवान शिव की भक्ति में दीपों की ज्योति से जगमग रही है। भगवान महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि सब की मनोकामना पूर्ण करें।
अयोध्या में जले थे नौ लाख दीये
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा गया। गौरतलब है कि अयोध्या में दीपावली पर 9 लाख दीपक जलाए गए थे। तब इस आयोजन को रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में जगह दी गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...