Google Analytics Meta Pixel जिला प्रशासन ने चलाया एन.जी.ओ. के साथ कोविड जागरूकता अभियान - Ekhabri.com

जिला प्रशासन ने चलाया एन.जी.ओ. के साथ कोविड जागरूकता अभियान

अनलॉक रायपुर को संक्रमण से बचाने कोरोना योद्धा उतरे बाजारों में

मास्क पहनने, दूरी बनाने व भीड़-भाड़ से बचने सभी को कर रहे सजग

रायपुर। कोरोना संबंधी प्रतिबंधों के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही आज कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के मार्गदर्शन में चालीस से भी अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं के वॉलेंटियर्स सड़कों, बाजारों, दुकानों में जाकर सभी को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने व भीड़-भाड़ में न जाने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव एवं नगर निगम कमिश्नर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर तैनात जोन के मैदानी अमले व स्थानीय पुलिस द्वारा मास्क न लगाने वालों या सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चेतावनी व जुर्माने की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है।
कोरोना के संक्रमण को रोकने एन.जी.ओ. के वालेंटियर्स प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुबह 6 बजे से ही शहर के हर प्रमुख सब्जी बाजारों में तैनात थे, जहां सभी ग्राहक व विक्रेताओं को एन.जी.ओ. के सदस्य जाकर लगातार समझाइश देते दिखे। यह पूरी टीम सी.ई.ओ. जिला पंचायत डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में प्रशासनिक व जिला अधिकारियों के साथ इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची।


यह टीम सब्जी बाजार, मेडिकल, किराना, डेयरी की दुकानों पर भी जाकर लोगों को मास्क की उपयोगिता बताई एवं बाजारों एवं दुकानों में भीड़ न लगाने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कहा। विक्रेताओं को यह भी समझाइश दी गई कि मास्क न लगाने वालों को सामान न दें एवं स्वयं भी अपने दुकान पर विक्रय अथवा निःशुल्क वितरण हेतु पर्याप्त मास्क की व्यवस्था रखें। टीम ने जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मास्क का वितरण भी जगह-जगह पर किया।


जिला पंचायत के सी.ई.ओं. डाॅ. गौरव कुमार सिंह के साथ महिला बाल विकास विभाग अधिकारी श्री ए.के. पांडे, जिला पंचायत के एडिशनल सी.ई.ओ. श्री हरिकृष्ण जोशी, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री भूपेन्द्र पांडे, स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक जनसंपर्क श्री आशीष मिश्रा, डी.एस.पी. ट्रैफिक श्री सतीश सिंह ठाकुर, इंस्पेक्टर श्री अम्बरीश शर्मा, अकाउंट ऑफिसर श्री एफ. जोसेफ, जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी श्री चुन्नी लाल शर्मा सहित पुलिस, नगर निगम, जिला पंचायत, समाज कल्याण, सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों ने भ्रमण कर बाजारों का निरीक्षण किया। इस दल के साथ लाउड स्पीकर के माध्यम से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए मास्क न लगाने वालों को सीधे समझाया गया।


यह दल आज सुबह बी.टी.आई., तेलीबांधा, शास्त्री बाजार, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार, आमापारा, गुढ़ियारी, रेलवे स्टेशन, फाफाडीह, मालवीय रोड में भ्रमण करते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की। जिला प्रशासन ने इस जागरूकता कार्यक्रम में नगर की सभी एनजीओं को अपने साथ शामिल किया है एवं इसके लिए एक बैठक का आयोजन कर अलग-अलग बाजारों एवं क्षेत्रों की जिम्मेदारी भी पृथक-पृथक एन.जी.ओ. को दी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *