Google Analytics Meta Pixel कवर्धा हिंसा मामला: कांग्रेस ने घटना को गंभीर बताते हुए ज्ञापन सौंपने राज्यपाल से मांगा समय, शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान - Ekhabri.com

कवर्धा हिंसा मामला: कांग्रेस ने घटना को गंभीर बताते हुए ज्ञापन सौंपने राज्यपाल से मांगा समय, शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान

रायपुर। कवर्धा हिंसा मामले में कांग्रेस बीजेपी सरकार पर हमलावर है। पीसीसी चीफ दीपक बैज की अगुवाई के पार्टी की ओर से प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका से समय देने का आग्रह किया गया है। दीपक बैज के नेतृत्व के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों की ओर से मामले को बेहद गंभीर बताते हुए ही समय देने का आग्रह किया गया है।

 

गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

गौरतलब है कि, कवर्धा के कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता कर सरकार व पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। लोहारीडीह घटना का जिम्मेदार पुलिस व भाजपा सरकार को बताया। दीपक बैज ने कहा कि लोहारीडीह की घटना पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली घटना है। आज भी गांव में दहशत का माहौल है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की जांच समिति को घर वालों ने बताया कि शिवप्रसाद साहू की मौत फांसी से नहीं हुई है, उनकी हत्या की गई। वहीं रघुनाथ साहू की मौत कारण पुलिस है। उनकी मौजूदगी में उनके घर को आग के हवाले किया गया। जिससे उनकी मौत हुई,चाहते तो पुलिस उनकी मौत को रोक सकती थी।

 

आगजनी के आरोप में जेल बंद प्रशांत साहू की मौत पुलिस प्रताड़ना से हुई है। परिवार के लोगों का कहना है कि उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए या हाईकोर्ट के जज से होनी चाहिए। दीपक बैज ने कहा कि इस सरकार में मानवता नाम की कोई चीज नहीं है। इस सरकार में क्या दो तरह का कानून है? गृह मंत्री के विधानसभा में जिस तरह से यह घटना हुई यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कानून व्यवस्था गृह मंत्री के हाथ से निकल गई है। पूरा कवर्धा जल रहा है। गृह मंत्री को मुख्यमंत्री तत्काल बर्खास्त करें।

Read Also  आज का राशिफल

 

वास्तविक कारण दबाने की कोशिश कर रही पुलिस

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोहारीडीह में जो घटना हुई है उसे टाला जा सकता था। लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण घटना घटी। वहीं जेल में जो प्रशांत साहू का मौत हुई है उसका वास्तविक कारण पुलिस दबाने की कोशिश कर रही है।रात दो बजे पोस्टमार्टम के बाद प्रशांत के डेडबॉडी को ले जाया गया।

 

बता दें कि, कवर्धा हिंसा मामले में आरोपी की जेल में हुई मौत मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने सख्त एक्शन लेते हुए जिले के एएसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जाँच के आदेश दिए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *