Google Analytics Meta Pixel पूर्व सीएम बघेल के सूर्यकांत तिवारी से जेल में मिलने को लेकर सांसद तोखन साहू ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस पार्टी का संस्कार है, आरोपियों को बचाना, भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देना  - Ekhabri.com

पूर्व सीएम बघेल के सूर्यकांत तिवारी से जेल में मिलने को लेकर सांसद तोखन साहू ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस पार्टी का संस्कार है, आरोपियों को बचाना, भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देना 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल के कोयला लेवी घोटाले के आरोपी कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से केंद्रीय जेल मिलने पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी का संस्कार रहा है आरोपियों को बचाना, भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देना, जो देश विरोधी काम करते हैं, उनके पक्ष में खड़ा होना। कांग्रेस का कोई भी नेता हो उनकी यही संस्कृति है।छत्तीसगढ़ सरकार के “केंजा नक्सली मनवा माटा” अभियान पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री ने सात राज्यों को लेकर मीटिंग की है। हमारी भारतीय जनता पार्टी सरकार का संकल्प है कि, आने वाले 2 साल के भीतर हमारा छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त हो। नक्सल पीड़ित व्यक्तियों के साथ हम सभी लोगों को खड़ा होना चाहिए, सरकार की यही मंशा है, इसलिए अलग-अलग कदम उठाए जा रहे हैं।

 

वहीं छत्तीसगढ़ में ई-बस को लेकर बड़ी सौगात पर तोखन साहू ने कहा कि, अर्बन ट्रांसपोर्ट एक बड़ी चुनौती है। जिसे लेकर बिलासपुर, रायपुर और भिलाई के लिए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा प्रारंभ की जा रही है। उसके लिए फंड भी जारी कर लिए गए हैं। इसका लाभ भी आम जनता को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के फ्लाईओवर की सहमति दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, बहुत सारे निर्माण कार्य होने हैं। 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना है, जिसके लिए हर सेक्टर में काम के लिए नीव रखी जा चुकी है।

 

पीएम आवास को लेकर 15 तारीख को होने वाले बड़ा आयोजन पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि, कैबिनेट की बैठक में 3 करोड़ पीएम आवास को स्वीकृति मिल गई है। हर व्यक्ति का सपना होता है कि, उनके सिर पर छत हो। गरीब परिवारों को बड़ी सौगात मिलने वाला है। भूपेश सरकार ने 5 साल तक पीएम आवास को रोक कर रखा था, जिसे बीजेपी की सरकार प्रदेश में फिर से लेकर आई हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *