मध्य प्रदेश के शाहपुरा इलाके में रहने वाले पीडब्लूडी अधिकारी के घर उनके ही ड्राइवर दीपक यादव ने 70 हजार नकदी और जेवर चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी ड्राइवर ने खुद अपने मालिक को व्हाट्सएप पर मैसेज कर दी और 20 दिन बाद लौटने को कहा है। अधिकारी अपनी पत्नी के साथ बेटी से मिलने अमेरिका गए हैं। इस मामले में चुनाभट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
मामला सामने आने के बाद आरोपी ड्राइवर दीपक के पिता गुना से भोपाल पहुंचे हैं और अपने बेटे की करतूत पर शर्मिंदा हो रहे हैं। इधर, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के परिजन भी अपने घर में अपने ही नौकर द्वारा की गई चोरी को लेकर सकते में है और चोरी गई रकम और जेवर का अनुमान लगाने में जुटे हैं।
चुनाभट्टी थाना प्रभारी भूपेंद्र कौल सिंधू ने बताया कि दीपक यादव गुना जिले का रहने वाला है। आरोपी ड्राइवर दीपक की लास्ट लोकेशन सीहोर में ट्रेस की गई थी। क्राइम ब्रांच और चुनाभट्टी पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर (इ) शाहपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी के सब डिवीजन आफिसर (एसडीओ) कपिल त्यागी रहते हैं, उनके साथ मां, बेटा चिरायु त्यागी और पत्नी रहती है।
कपिल इन दिनों अमेरिका में रहने वाले अपने बेटी दामाद के घर गए हैं। दो दिन पहले चिरायु भी काम के सिलसिले में इंदौर है। घर में सिर्फ उनकी मां, नौकरानी और ड्राइवर था। सुबह ड्राइवर दीपक यादव उनकी मां की थैरेपी कराने के लिए ले गया था। क्लिनिक पर उन्हें छोड़ने के बाद घर लौट आया। उसने पहले ही मौका पाकर मां के बैग से घर की चाबी निकाल ली थी। घर का दूसरा नौकर इस समय किसी काम से घर से बाहर गया था। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने पूरे घर की तलाशी ली और कैश समेत अन्य सामान चुरा लिए। चोरी करने के बाद फिर दादी को लेने गया। उन्हें घर छोड़ने के बाद फरार हो गया।
वारदात के बाद दीपक ने रात को अपने मालिक को अमेरिका में वॉट्सऐप पर मैसेज किया। उसने लिखा कि मैंने घर से 50-60 हजार रुपए कैश निकाल लिए हैं। परेशान मत होना। 20 दिन बाद खुद ही रकम को लौटा दूंगा। कपिल ने तुरंत ही अपने बेटे चिरायु को जानकारी दी। चूंकि चिरायु इंदौर में थे, इसलिए उन्होंने अपने दोस्त अमित थरानी को फोन कर पुलिस से शिकायत दर्ज करने को कहा।
चुनाभट्टी थाना प्रभारी भूपेंद्र कौल सिंधू ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने के बाद देर रात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। चोरी गए कुल सामान की जानकारी नहीं मिली है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...