Google Analytics Meta Pixel अबूझमाड़ के गोल्ड मेडलिस्ट की आर्थिक स्थिति खराब,चिंता हो रही पढ़ाई और खेल की - Ekhabri.com

अबूझमाड़ के गोल्ड मेडलिस्ट की आर्थिक स्थिति खराब,चिंता हो रही पढ़ाई और खेल की


रायपुर।  32 वीं जूनीयर राष्ट्रीय मलखम्ब प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को गोल्ड मेडल दिलाने वाले अबूझमाड़ के गोल्ड मेडलिस्ट की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देख केशकाल के समाज सेवी कृष्णदत्त उपाध्याय ने सक्रियता दिखाते युवा मलखम्ब खिलाड़ी के मदद के लिए लोगों से मिल अपील करते नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने युवक का मो.नंबर व नाम राजेश कोर्राम भी पोस्ट किया है ताकि युवक को मदद मिल सके व राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह अपनी पहचान मलखंम्ब में बना सके। समाजसेवी उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री रवि घोष एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव अमीन मेमन ने युवक की हर संभव मदद करने की बात कही है वहीं अटल आवास और युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल से बात कर राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया गया है। अबूझमाड़ के युवा मलखम्ब खिलाड़ी राजेश कोर्राम पिता रामाराम कोर्राम मूल निवासी ग्रम आसनार विकास खण्ड ओरछा जिला नारायणपुर का अबुझमाडिया जनजाति के युवा ने सोशल मीडिया पर मार्मिक अपील करते हुए लाल आतंक के चलते अपने माता-पिता एवं बहनों के साथ नारायणपुर में तंगहाली के साथ परिवार के साथ जीवन गुजारने की बात कही थी। वहीं उसने परिवार की मुश्किल से मजदूरी के भरोसे जीविकोपार्जन होने की बात कही थी।


32 वीं जूनीयर राष्ट्रीय मलखम्ब प्रतियोगिता में मिला था स्वर्ण पदक
उसने कहा है कि वह पोर्टाकेबिन देवगांव में अध्ययन के साथ मलखम्ब का अभ्यास कर रहा है। वह सतत अभ्यास के बल पर छत्तीसगढ़ राज्य की मलखम्ब टीम में स्थान बनाकर 32 वीं जूनीयर राष्ट्रीय मलखम्ब प्रतियोगिता में भाग लेते हुए दो स्वर्णपदक प्राप्त कर छत्तीसगढ को प्रथम पदक विजेता मलखम्ब खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त कर चुका है । इस खेल के माध्यम से और भी ऊचाईयों  को प्राप्त करते हुए प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने का अभिलाषी है । मगर वर्तमान चाह में सबसे बड़ी बाधा परिवार की गरीबी है जिसकी वजह से उसका परिवार चाहकर भी  किसी भी प्रकार की उसकी आर्थिक मदद नहीं कर पा रहा है। वहीं अपील करते उसने अपने परिवार जनों के लिए एक छोटा भूखण्ड तथा गृह निर्माण हेतु आर्थिक मदद प्रदान कर सहायता करने की अपील की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *