रायपुर, 29 सितम्बर 2025।छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्राओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब सरकारी स्कूलों से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई के लिए 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव ने यह घोषणा रायपुर के गुढ़ियारी स्थित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह में की।
लोकार्पण अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश की बेटियों को आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी। सरकार की इस पहल से छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकेंगी।
रायपुर में आधुनिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण
337.01 लाख की लागत से बने इस नवनिर्मित विद्यालय भवन में स्मार्ट क्लास, सीसीटीवी कैमरे, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, पार्किंग सुविधा, प्राचार्य कक्ष, स्टाफ रूम और अलग-अलग मंज़िलों पर आधुनिक कक्षाएँ तैयार की गई हैं। साथ ही बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है।
उपमुख्यमंत्री का छात्रों से संवाद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने छात्रों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने अपने बचपन के स्कूल अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज सरकार छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक और सुविधाजनक विद्यालय बना रही है, इसलिए बच्चों को पूरी मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना चाहिए।
शिक्षा सुधार पर सरकार का फोकस
समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार गरीब परिवारों और छात्राओं की पढ़ाई की चिंता करते हुए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
अभिनेता राजपाल यादव ने गुरुवार को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस केस में उनकी सजा के सिलसिले में समयसीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था और उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का...