महतारी वंदन योजना से जुड़ी इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। महिलाओ के खाते में अब 10 मार्च को 1000 रुपए ट्रांसफर किये जायेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इसको लेकर औपचारिक घोषणा कर दी है।
बता दें कि, इस योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। इससे पहले खबर थी कि पीएम 7 मार्च को पीएम मोदी राज्य की महिलाओं को योजना की पहली किश्त जारी करेंगे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की व्यस्तता के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।









