साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को है। साल का यह सबसे बड़ा ग्रहण माना जा रहा है। इस दौरान सूर्य एक चमकीले छल्ले जैसा नजर आएगा। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा की छाया सूर्य के 99 फीसदी भाग को ढक लेगी। बताया जा रहा है कि हर 18 साल बाद इस तरह का सूर्य ग्रहण होता है। यह घटना सदा सर्वदा अमावस्या को होती है। ज्योतिष के अनुसार माना जा रहा है कि कोरोना महामारी 2019 के आखिरी सूर्य ग्रहण से शुरू हुई थी और इस साल के पहले सूर्य ग्रहण पर जाकर यह कम होना शुरू हो सकती होगी।
पंडित पवन शास्त्री रीवा वाले ने बताया कि ग्रहण की शुरुआत 21 जून को सुबह 10 बजकर 14 मिनट से होगी। इसका मोक्ष काल 1 बजकर 38 मिनट पर होगा। ग्रहण अपने पूर्ण प्रभाव में 11 बजकर 56 मिनट पर होगा। कुल 3 घंटे 24 मिनट के लिए ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस वजह से यह 20 जून की रात 10 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा और ग्रहण की समाप्ति के साथ सूतक खत्म होगा। साल का दूसरा सूर्यग्रहण 14 दिसंबर को पड़ेगा, हालांकि यह भारत में नहीं दिखेगा।
पंडित संतोष महाराज की मानें तो इस सूर्य ग्रहण से ग्रह नक्षत्रों में होने वाले बदलावों से कोरोना महामारी के प्रभाव में कमी होना शुरू हो जाएगी। इस बार सूर्य ग्रहण रविवार को होने की वजह से वर्षा की कमी, गेहूं, धान और अन्य अनाज के उत्पादन में कमी आ सकती है। वहीं गाय के दूध का उत्पादन भी घट सकता है। व्यापारियों के लिए यह ग्रहण अच्छा और लाभ देने वाला माना जा रहा है।
पंडित शिवप्रसाद तिवारी के मुताबिक सूर्य ग्रहण के समय यदि जरूरी न हो तो घर पर ही रहें। तुलसी के पत्तों को जल, दूध, दही, घी आदि में डालकर रखें ताकि ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचा जा सके। ग्रहण के दौरान पूजापाठ की मनाही होती है और मूर्तियों को स्पर्श भी नहीं करें। लोगों को भजन जरूर इस दौरान करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर पूजन करें। सूर्य देव की उपासना वाले मंत्रों का उधाारण भी ग्रहण के दौरान करना चाहिए।
विज्ञान की नजर से खगोलीय घटना है सूर्यग्रहण
बीएबी उधा.विद्यालय के प्राचर्य राजेश चांदनी ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसमें पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है। कभी-कभी चांद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है। फिर वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है जिससे धरती पर साया फैल जाता है। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है। मिथुन को विशेष कष्ट के योग हैं। वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन को अशुभ के योग बन रहे हैं। मेष, सिंह, कन्या और मकर को शुभ रहेगा। धनु को मध्यम फल रहेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...