Google Analytics Meta Pixel योगासन से हुआ फायदा, दूर हुई पेट की समस्या - Ekhabri.com

योगासन से हुआ फायदा, दूर हुई पेट की समस्या

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो गए हैं। इसकी वजह से कई शारीरिक समस्याएं हो रही हैं। समस्याओं से निजात पाने के लिए डॉक्टरों के चक्कर लगाते हैं, लेकिन राहत नहीं मिलती। रायपुर निवासी रविधन सिंह गहलोत के साथ भी यही हुआ। वे 2018 से पहले पेट की समस्या से परेशान थे। सरकारी नौकरी में वरिष्ठ पद पर रहने की वजह से घंटों कुर्सी पर बैठे रहना पड़ता है। चलना-फिरना हो नहीं पाता। नतीजतन अपच, गैस के साथ पेट दर्द की समस्या थी।

कई निजी अस्पतालों में जाकर विशेषज्ञों को दिखाया। दवा खाने तक तो राहत मिलती थी, लेकिन दवा बंद करने के बाद समस्या फिर शुरू हो जाती थी। परेशान होकर उन्होंने 2018 में एक्सीलेंस योग सेंटर के विशेषज्ञ सम्मुख राव को समस्या बताई। विशेषज्ञ ने उन्हें बताया कि खान-पान सही तरह से नहीं होने से पेट में दर्द, सीने में जलन की समस्या होती है। तीन प्रकार के योगासन नियमित करने से आराम हो जाएगा। तभी से उन्हें राहत है।

योग विशेषज्ञ के अनुसार शरीर का बढ़ता वजन कई रोगों को निमंत्रण देता है। इसलिए सबसे पहले गहलोत के वजन को कम करने के लिए पवनमुक्तासन, उत्तान पादासन कराया गया। गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए पवनमुक्तासन रामबाण है। यह न सिर्फ पेट की गैस को खत्म करता है बल्कि पेट की अतिरिक्त चर्बी से भी छुटकारा मिलता है। रोजाना अभ्यास से यह देखा जाने लगा कि गहलोत की भूख खुलने लगी। गैस, अपच की समस्या से राहत मिलने लगी। इन्हीं दो प्रमुख योग आसन से पेट की पूरी परेशानी खत्म होने लगी।

Read Also  आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, 28 अक्तूबर को फिर होगी सुनवाई

आसन करने का तरीका

पवनमुक्तासन-पीठ के बल सीधा लेट जाएं। दोनों पैरों को मिलाकर रखें। हाथों को भी सीधा रगें। हथेली जमीन को टच करती हुई हो। दाहिने पैर को घुटने को मोड़ें और उसे छाती तक लाएं। दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाते हुए घुटने से थोड़ा नीचे होल्ड कर लें। अब पैरों से छाती पर दबाव पड़ रहा है, ऐसे में धीरे-धीरे सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। यही दूसरे पैर से करें।

उत्तान पादासन

जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें। घुटने, एड़ियां और अंगूठे आपस में सटे होने चाहिए। सांस भरें और दोनों पैरों को मिलाकर धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। जब तक सांस रोक पाएं, तब तक पैर को भी ऊपर ही रखें। अब धीरे-धीरे सांस छो़ड़ते हुए पैर को नीचे ले आएं और शरीर को ढीला छोड़ दें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *