अधिक से अधिक हिंदू युवतियों का धर्मांतरण कराने के लिए प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) को बड़े स्तर पर फंडिग हो रही थी। सुरक्षा एजेंसियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पीएफआई प्रभारी परवेज और उसके साथी मुफ्ती शहजाद के बैंक खातों में फंडिग के प्रमाण मिले हैं। अंदेशा है कि फंडिग दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि विदेश से भी हो रही थी। इसी फंडिग से गरीबों का पुनर्वास, शिक्षा, मेडिकल, आर्थिक व कानूनी मदद, शादी समेत अन्य लालच दिए जा रहे थे।
परवेज के पकड़ में आने के बाद पूरे पश्चिमी यूपी में पीएफआई के नेटवर्क का पर्दाफाश होगा और इसे ध्वस्त किया जा सकेगा।
22 सितंबर को परवेज एटीएस और भोजपुर पुलिस की पकड़ से छूटकर भाग निकला था। परवेज कई सालों से इस साजिश से जुड़ा था। उसने फंडिग से पश्चिमी यूपी में नेटवर्क स्थापित कर लिया था। संगठन समाजसेवा के नाम पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त था। इनका मुख्य मकसद लव जिहाद के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में हिंदू युवतियों का जबरन धर्मांतरण कराकर मुस्लिम युवकों से निकाह कराना था। 21 सितंबर को ही मुरादनगर के नेकपुर गांव से एटीएस ने मुफ्ती शहजाद को गिरफ्तार किया था। उसने केरल में पीएफआई के शिविर में जूडो-कराटे और हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया था।
मोदी-योगी के विरुद्ध मुस्लिमों को भड़का रहा था पीएफआई
पीएफआई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी षडयंत्र रच रहा था। यह संगठन मोदी और योगी के विरुद्ध मुस्लिमों को भड़काने में लगा था, ताकि भारत की अखंडता को नुकसान पहुंचाया जा सके। पीएफआई का मानना है कि जब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ हैं, तब तक वह अपने षड्यंत्र में सफल नहीं हो सकता है। इसलिए इन्हें सत्ता से हटाने के साथ भारत में इनके नेतृत्व को नुकसान पहुंचाना भी पीएफआइ के एजेंडे में है।
पीएफआइ के सक्रिय सदस्य शहर से गांव तक मुस्लिमों के बीच पर्चे भी बांट रहे हैं। यह सनसनीखेज जानकारी अयोध्या से पकड़े गए पीएफआई के सदस्य मोहम्मद जैद से पूछताछ में मिली है। जैद के पास से 150 पत्रकों में आरएसएस व मोदी-योगी को लेकर मुस्लिम को भड़काने वाले दुष्प्रचार सहित जंग के लिए तैयार रहने आदि से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया गया है। पेन ड्राइव में भी इसे सुरक्षित किया गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर और भी प्रतियां बनाई जा सकें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...