रामनगरी अयोध्या में सदियों की प्रतिक्षा के बाद भव्य मंदिर निर्माण के लिए आज भूमिपूजन होने जा रहा है। इस शुभ दिन बुधवार को रामलला भी हरे रंग के वस्त्र में विराजमान हुए। इस दिन की प्रतिक्षा रामभक्तों को कई वर्षों से रही है। लगभग 500 साल की प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रखी जाएगी। राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाग लिया। भूमिपूजन से पहले रामलला की तस्वीर सामने आई है। रामलला को हरे रंग के वस्त्र पहनाए गए हैं और उनका श्रृंगार कर उन्हें विराजमान किया गया है।
राममंदिर के शिलान्यास के लिए चांदी के फावड़े और कन्नी का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही भक्तों को प्रसाद के रूप में रघुपति लड्डू दिए जाएंगे। भूमि पूजन समारोह में शामिल हर व्यक्ति को लड्डु के साथ प्रसाद के रूप में चांदी का एक सिक्का भी भेंट किया जाएगा। चांदी के सिक्के के एक तरफ राम दरबार की छवि है, जिसमें भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान हैं। दूसरी तरफ ट्रस्ट का प्रतीक चिह्न है।
इस दौरान पटना का महावीर मंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं को रघुपति लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित करेगा। लड्डुओं के 1 लाख से भी ज्यादा पैकेट तैयार किए गए हैं। ट्रस्टी आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि 1 लाख में से 51 हजार लड्डू राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बांटे जाएंगे। भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंनदीबेन समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। कोरोना के चलते कार्यक्रम के लिए केवल 175 लोगों को न्योता भेजा गया है।
अतिथियों को निमंत्रण मिला है, उनके कार्ड पर एक कोड लिखा है, जो सुरक्षा के मद्देनजर डिजाइन किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भूमि पूजन के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...