रायपुर, 29 अक्टूबर 2024। राज्यपाल रमेन डेका ने कल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर प्रबंधन की ओर से राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी और राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित रहे।










