बिलासपुर-छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आज सांसद बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने राज्य शासन और अन्य पक्षकारों को नोटिस कर दिया है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद राज्य शासन और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को तय की गई है। याचिकाकर्ता बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी याचिका में स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के प्रस्ताव को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में न तो कोई सूचना दी गई और न ही सुनवाई का मौका मिला, जिससे पूरी कार्रवाई एकतरफा हुई।
अध्यक्ष पद की दावेदारी में बृजमोहन और गजेंद्र यादव
दरअसल, स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच मुख्य चुनौती बनी हुई है। दोनों ही इस पद पर अपना दावा कर रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी याचिका में यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने सांसद और परिषद के वैधानिक अध्यक्ष के तौर पर 5 जनवरी को जंबूरी की बैठक भी ली थी। इसके बावजूद, उन्हें बिना जानकारी दिए आयोजन किए जा रहे हैं और स्थान परिवर्तन भी हो रहा है।
वित्तीय अनियमितता का आरोप और आयोजन रद्द
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि 10 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता के कारण आयोजन को रद्द कर दिया गया है। यह आयोजन नवा रायपुर में होना था, परंतु व्यवस्था गलत तरीके से बालोद में की गई। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि वे लगातार स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं, फिर भी उन्हें अनभिज्ञ रखते हुए आयोजन हो रहे हैं, स्थान बदला जा रहा है और उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव भी लाया गया है। यह पूरी प्रक्रिया उनके अनुसार एकतरफा और असंवैधानिक है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...