Google Analytics Meta Pixel ढाई वर्ष में प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी-किसान समृद्धि की राह पर आगे बढ़े : डॉ. डहरिया - Ekhabri.com

ढाई वर्ष में प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी-किसान समृद्धि की राह पर आगे बढ़े : डॉ. डहरिया

रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि विगत ढाई वर्ष में प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी है और किसान समृद्धि की राह पर आगे बढ़े हैं। कोरोना काल में भी राज्य की आर्थिक स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर रही है। किसानों के खाते में पैसे डाले जाने से राज्य में व्यवसायों में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पिछले वर्षों में अन्य राज्यों की तुलना में विकास की राह पर सबसे आगे हैं। डॉ डहरिया ने महासमुंद जिले के सरायपाली में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । इस दौरान छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मती उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, जनपद अध्यक्ष मती कुमारी भास्कर, जिला पंचायत सदस्य मती नोविना जगत, गीता बंजारे सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक विभिन्न समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन का लोकार्पण किया
मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा जल आवर्धन योजना कार्य 27 करोड़ 18 लाख रुपए का भूमि पूजन, डेढ़ करोड़ की लागत से बने सर्व समाज मंगल भवन उद्घाटन, 50 लाख की लागत से बने आश्रय स्थल (रैन बसेरा) का, नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी अंतर्गत 19 लाख रुपये की लागत से बने गोठान निर्माण का लोकार्पण, वार्ड क्रमांक 8 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 20 लाख का भूमि पूजन, वार्ड नंबर 14 शिव मंदिर के पास बड़े तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य 1 करोड़ 24 लाख रुपए का भूमि पूजन विभिन्न वार्डों में सीसी रोड बाउंड्री वॉल एवं नाली निर्माण 1 करोड़ 43 लाख रुपए का भूमि पूजन पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्य का भूमि पूजन, सतनाम निर्माण कार्य 56 लाख रुपए, मंगल भवन कार्य 20 लाख रुपए का भूमि पूजन किया।
नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि विगत ढाई वर्षों में राज्य को विभिन्न श्रेणियों में अच्छे कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिले है। राज्य शासन द्वारा सभी वर्गों के हितों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित कर लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए पौनी पसारी योजना के तहत निर्माण कार्य एवं राजीव मितान क्लब का गठन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। इस अवसर पर बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि सरायपाली क्षेत्रवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि सभी समाजों के उपयोग के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन का आज लोकार्पण किया गया। राज्य शासन द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कार्यों के लिए जरूरत के अनुसार राशि स्वीकृत की जा रही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 50 लाख रुपए की लागत से बस स्टैण्ड का उन्नयन कार्य, 10 लाख रुपए की लागत से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति स्थापना के लिए, 25 लाख रुपए की लागत से डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए, वार्ड क्रमांक 05 तथा 14 में 20-20 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए घोषण की। इसी प्रकार 37 करोड़ की लागत से सरायपाली में गौरव पथ निर्माण के लिए आगामी बजट में शामिल करने तथा जोगी तालाब के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए प्राक्कलन भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड और व्हिस्लिंग डक साथ दिखीं  

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...