बलौदाबाजार। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बलौदा बाजार जिले में लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया. राज्य के अधिकांश जिलों में लॉकडाउन लगा है। ज्यादातर लॉक डाउन 10 दिन का है, लेकिन हालत को देखते हुए अब एक एक कर सभी जिलों में इसे बढ़ाया जा रहा है। बलौदा बाजार जिले में कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने लॉकडाउन को बढ़ा कर 29 अप्रैल तक कर दिया है. बलौदाबाजाार जिले में सबसे लंबा लॉकडाउन लगाया गया है.











