मारुति सुजुकी की गाड़ियां भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी कुछ गाड़ियों की सेफ्टी रेटिंग में सुधार किया है और उन्हें 5-स्टार रेटिंग भी मिली है, लेकिन कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ‘वैगनआर’ (WagonR) सुरक्षा के मामले में आज भी सवालों के घेरे में है। हैरान करने वाली बात यह है कि सेफ्टी रेटिंग खराब होने के बावजूद इस ‘टॉल बॉय’ हैचबैक की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। लोग माइलेज और कम कीमत के चलते इसकी सुरक्षा खामियों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
रशलेन (Rushlane) के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2025 में वैगनआर की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। इस महीने वैगनआर की कुल 14,619 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यानी नवंबर 2024 में यह आंकड़ा 13,982 यूनिट्स था। सालाना आधार पर इस गाड़ी ने 4.56 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। बिक्री के ये आंकड़े बताते हैं कि भारतीय मध्यमवर्गीय परिवारों में इस कार की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है।
भले ही यह कार बिक्री के नए रिकॉर्ड बना रही हो, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से यह काफी पीछे छूट गई है। फिलहाल भारत एनकैप (BNCAP) में इस गाड़ी की टेस्टिंग नहीं हुई है, लेकिन साल 2023 में हुए ग्लोबल एनकैप (GNCAP) क्रैश टेस्ट में वैगनआर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। उस टेस्ट में इस कार को एडल्ट सेफ्टी में सिर्फ 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में 0 (शून्य) स्टार रेटिंग मिली थी, जो किसी भी पारिवारिक कार के लिए चिंता का विषय है।
मारुति सुजुकी वैगनआर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4 लाख 98 हजार 900 रुपए है, जो टॉप मॉडल के लिए 6 लाख 94 हजार 900 रुपए तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा टियागो और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस जैसी गाड़ियों से है। जहां टाटा मोटर्स की टियागो की कीमत 4 लाख 57 हजार 490 रुपए से शुरू होती है और वह सेफ्टी के लिए जानी जाती है, वहीं हुंडई की ग्रैंड आई10 निओस की कीमत 5 लाख 47 हजार 278 रुपए से शुरू होती है। बाजार के जानकारों का कहना है कि जहां टाटा जैसी कंपनियां अब छोटी गाड़ियों में भी सेफ्टी पर जोर दे रही हैं, वहीं मारुति की इस बेस्ट सेलिंग कार का सेफ्टी में पिछड़ना ग्राहकों के लिए जोखिम भरा हो सकताहै।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...