Google Analytics Meta Pixel कनाडाई बिजनेसमैन ने डोनाल्ड ट्रंप को चेताया - Ekhabri.com

कनाडाई बिजनेसमैन ने डोनाल्ड ट्रंप को चेताया

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और रूस के साथ व्यापार पर अतिरिक्त जुर्माने की घोषणा ने वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मचा दी है। ट्रंप के इस कदम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कनाडा के दिग्गज कारोबारी और टेस्टबेड के चेयरमैन किर्क लुबिमोव ने ट्रंप की इस नीति की कड़ी आलोचना की है और इसे एशिया में अमेरिकी हितों के लिए एक “भू-राजनीतिक भूल” करार दिया है।

 

 

लुबिमोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”मैंने पहले भी कहा है और फिर कह रहा हूं — ट्रंप के टैरिफ विजन में भू-राजनीतिक रणनीति की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। अब वे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत से लड़ाई मोल ले रहे हैं, जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैश्विक मंचों पर सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं।”

 

लुबिमोव ने स्पष्ट किया कि भारत को लेकर यह कठोर रुख अमेरिका की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला रणनीति पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को चीन के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है और ऐसे समय में जब अमेरिका ब्रिक्स और चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करना चाहता है, तब भारत को आर्थिक रूप से निशाना बनाना नासमझी है।

 

 

उन्होंने यह भी जोड़ा कि, “अमेरिका अब 50 सेंट का टूथब्रश नहीं बनाएगा। ऐसे में भारत जैसे देश को साथ लेकर चलना चाहिए, न कि टकराव की राह अपनानी चाहिए।” साथ ही उन्होंने ट्रंप को सलाह दी कि वह भारत से टकराव के बजाय कनाडा के साथ सहयोग बढ़ाएं ताकि अमेरिका की प्राकृतिक संसाधनों की जरूरतें पूरी की जा सकें।

Read Also  दीवाली से पहले मिलेगा छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन, मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

 

 

 

गौरतलब है कि हाल ही में ट्रंप ने भारत से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद पर भी आर्थिक प्रतिबंध और जुर्माने की चेतावनी दी थी। ट्रंप ने कहा था, “मुझे फर्क नहीं पड़ता कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे मिलकर अपनी डेड इकोनॉमी को और गिरा सकते हैं।”

 

 

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के इन बयानों और नीतियों से अमेरिका की एशिया रणनीति को गहरा झटका लग सकता है और इसका असर वैश्विक व्यापार समीकरणों पर भी पड़ेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *