छत्तीसगढ में आज भी प्रासंगिक है युवा शक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का संदेश

रायपुर। विविध संस्कृतियों का संगम स्थल छत्तीसगढ़ में न केवल छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अपितु सम्पूर्ण भारत की संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। शांति और सौहार्द्र का टापू छत्तीसगढ़ की भूमि वह पावन धरा है जहां गौतम बुद्ध, स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी सहित अनेक महान पुरूषों का आगमन हुआ। युवा शक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की स्मृति छत्तीसगढ़ के युवाओं में आज भी रची-बसी हुई है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक सौहार्द्र को अपनाते हुए युवा शक्ति आगे बढ़ कर अपना लक्ष्य हासिल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देशन में छत्तीसगढ़ के युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद जी को भला कौन नहीं जानता? उन्होंने युवाओं में आत्मविश्वास जगाने के लिए कहा था कि उठो जागो और तब तक प्रयत्न करो, जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए। उन्होंने कहा था, अपने आप को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। युवा ही समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं। उन्हें समाज में अपनी महती भूमिका के लिए संस्कृति और सम्यता से हमेशा जुडा रहना होगा। शिकागो में आयोजित धर्म संसद में भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्म के संदेश ने भारतीयों का गौरव बढ़ाया। स्वामी विवेकानंद ने मानव कल्याण की दिशा में युवाओं को जागरूक करने का अदभुत कार्य किया। स्वामी विवेकानंद ने बंगाल से बाहर सबसे ज्यादा समय छत्तीसगढ़ में अपने माता-पिता के साथ व्यतीत किया है। वे किशोरावस्था में सन 1877 में रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने अपने जीवन के 2 वर्ष यहां बिताया। उन्होंने अपने पिता से ही रायपुर में प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। घर में बौद्धिक और आध्यत्मिक चर्चा का प्रभाव ही था कि व्यक्तित्व विकास में अनेक विद्वान स्वामी विवेकानंद का आध्यात्मिक जन्म स्थान रायपुर को मानते हैं। उनके व्यक्तित्व विकास में रायपुर पड़ाव का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यहां उनका परिचय हिन्दी और छत्तीसगढ़ी से हुआ। स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में युवाओं को मंच देने के साथ उनके प्रतिभा को सामने लाने युवा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। ऐतिहासिक बूढ़ातालाब जो कि स्वामी विवेकानंद की स्मृति से जुड़ा हुआ है। इस बूढ़ातालाब को संवार कर राज्य शासन ने एक नये और आकर्षक कलेवर में पहचान दी है और इसका नाम स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान के रूप में करके आम नागरिकों को स्वामी विवेकानंद से जोड़ने का काम किया है। यहां की खूबसूरती में सरोवर के बीच स्थित टापू पर ध्यान मुद्रा में स्थापित उनकी विशाल प्रतिमा दूर से ही देखने वालों को आकर्षित कर रही है।
डे भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित करनेकी पहल
राज्य सरकार ने स्वामी विवेकानंद की स्मृति को चिर स्थाई बनाने के लिए डे भवन को उनके स्मारक के रूप में विकसित करने की पहल भी की है। डे-भवन की पहचान स्मारक के रूप में होने से विवेकानंद से जुड़ी यादें भी जीवंतता का अहसास करायेगी। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। उनके नाम पर तकनीकी विश्व विद्यालय का नामकरण भी किया गया है। विवेकानंद आश्रम और नारायणपुर जिला में स्थापित रामकृष्ण मिशन आश्रम अबूझमाड़ियों और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पिछले 35 साल से कार्य कर रहा है। राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का निरन्तर प्रयास कर रही है। सुपोषण अभियान से बच्चों को सेहतमंद बनाने से लेकर आत्मानंद विद्यालय सहित अन्य प्रयासों से रोजगार उपलब्ध करा कर एक बेहतर भविष्य निर्माण में भी छत्तीसगढ़ की सरकार स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को सच करने की राह में आगे बढ़ रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By User 6 / February 13, 2026 / 0 Comments
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

कार पर निर्वाचन आयोग का पंप्लेट लगाकर मारा छापा

By Rakesh Soni / February 12, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...