यूपी के संभल में एक प्राचीन बावड़ी मिली है। चंदौसी के लक्ष्मण गंज इलाके में दो दिनों की खुदाई के बाद लगभग 150 साल पुरानी और 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली बावड़ी मिली है। बावड़ी 250 फीट गहरी है। चंदौसी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि इस स्थल की खुदाई शनिवार को शुरू हुई थी। 13 दिसंबर को लगभग 46 साल से बंद भस्म शंकर मंदिर के खुलने के बाद से ये खुदाई की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान उन्हें संरचना की जानकारी मिली थी। इस दौरान यहां से दो क्षतिग्रस्त मूर्तियां मिली हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसका निर्माण बिलारी के राजा के नाना के शासनकाल के दौरान हुआ था। संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि इस प्राचीन बावड़ी के पुरातत्व सर्वेक्षण से सर्वे कराने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। अगर जरूरी हुआ तो एएसआई से अनुरोध भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुमान के अनुसार ये बावड़ी लगभग 125 से 150 साल पुरानी है। उन्होंने बावड़ी के पास मौजूद बांके बिहारी मंदिर के बारे में भी चिंता जाहिर की। इस मंदिर की हालात अभी ठीक नहीं है।
DM राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि ये पहले तालाब के रूप में रजिस्टर्ड थी। बावड़ी की ऊपरी मंजिल ईंटों से बनी है, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल संगमरमर की है। इसमें चार कमरे और एक कुआं भी है। खुदाई में बावड़ी के अंदर अब तक 4 द्वार मिले हैं. मूर्तियां रखने वाले दर्जन भर से ज्यादा आले मिले हैं और बावड़ी के द्वार पर प्राचीन नक्काशी के निशान भी मिले हैं। इस मंदिर को 150 साल पुराना माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि संरचना को नुकसान से बचाने के लिए सावधानी से काम किया जा रहा है। फिलहाल खुदाई जारी रहेगी और इलाके में अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
बांके बिहारी मंदिर को लेकर DM ने बताया कि इस मंदिर से 2 मूर्तियां मिली। उन्होंने कहा कि मंदिर की मरम्मत के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। दो दिन पहले आयोजित एक जनसभा के दौरान चंदौसी के कौशल किशोर ने जिला कार्यालय को प्राचीन बावड़ी के बारे में बताया था। इस दौरान कौशल किशोर ने बांके बिहारी मंदिर की बिगड़ती हालत पर भी बात की थी। उन्होंने दावा किया कि पहले यहां हिंदू समुदाय के लोग रहते थे और यहां पर बिलारी की रहती थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...