CDS प्रमुख विपिन रावत के मृत्यु की खबर सुन देश हुआ शोकाकुल, पीएम मोदी – राहुल गांधी ने भी शोकव्यक्त किया ट्विटर पर

रायपुर। बुधवार 8 दिसंबर, 2021 की सुबह जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के 14 लोगों को लेकर जा रहा भारतीय वायु सेना का एमआई-17 वी5 (Mi-17V5) हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया। यह हेलिकॉप्टर क्रैश तमिलनाडु के नीलगिरी ज़िले के कुन्नूर में हुआ। हेलिकॉप्टर सुलुर के आर्मी बेस से निकला था और जनरल रावत को लेकर यह हेलिकॉप्टर वेलिंगटन सैन्य ठिकाने की ओर बढ़ रहा था, जहाँ उन्हें लेक्चर देने जाना था।

इस क्रैश में 13 लोगों ने अपनी जानें गँवाई

14 सवार लोगों में जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत अन्य 12 अधिकारियों की मृत्यु हो चुकी है जबकि केवल एक ही अधिकारी इस हादसे में बच सके हैं। हेलिकॉप्टर में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ़्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे। साथ ही नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बीसाई तेजा और हवलदार सतपाल भी हेलिकॉप्टर पर मौजूद थे।

शोक संतप्त परिवार

हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत दोनों का निधन हो गया। सीडीएस रावत की दो बेटियां हैं उन्होंने एक साथ अपने माता-पिता दोनों को खो दिया। सीडीएस बिपिन रावत की दो बेटियां हैं। एक बेटी का नाम कृतिका रावत है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिपिन रावत के दिल्ली आवास पहुंचे और उनकी बेटी से बात की। पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश विदेश के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी दोनों के शव कल दिल्ली लाए जाएंगे।

देश के पहले CDS थे रावत

आपको बता दें कि जनरल रावत को एक जनवरी, 2020 को देश का पहला चीफ़ डिफेंस ऑफ स्टाफ़ नियुक्त किया गया था। वायु सेना ने जानकारी दी है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है।

शोक संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं, सेना और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने जनरल रावत और अन्य लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया है। पाकिस्तान सेना और भारत स्थिति अमेरिकी दूतावास ने भी गहरी संवेदना जताई है।

पीएम ने जताया दुःख

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर बहुत दुख है जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के दूसरे जवानों को खो दिया। उन्होंने पूरी लगन के साथ भारत की सेवा की। मरने वालों के परिजन के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। “

रक्षा मंत्री राजनाथ ने ट्वीट किया शोक संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की है। उन्होंने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना की है। उनका इलाज किया जा रहा है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया देश के लिए बड़ा नुकसान

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जनरल रावत और उनकी पत्नी के निधन पर दुख जताया है। ट्विटर पर पोस्ट किए अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि बीते कुछ सालों में उन्होंने मिलकर काम किया। उन्होंने जनरल रावत की मृत्यु को ‘देश का बड़ा नुक़सान’ बताया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – दुःख को शब्दों में बयान नहीं कर सकते

गृह मंत्री अमित शाह ने जनरल रावत के निधन पर दुख जाहिर कहते हुए कहा है कि उनके योगदान को ‘शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।’

राहुल गांधी ने संवेदना प्रकट की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जनरल रावत और उनकी पत्नी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किए संदेश में हादसे में मारे गए दूसरे लोगों के प्रति भी संवेदना जाहिर की है।

पाकिस्तानी सेना ने भी जताया दुःख
पाकिस्तान सेना ने भी जनरल रावत के निधन पर दुख जताया है। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता के मुताबिक सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा और जरनल नदीम रज़ा ने हेलिकॉप्टर क्रैश में जनरल रावत और उनकी पत्नी की मौत पर दुख जाहिर किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *