सोने की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 950 रुपये की बढ़त के साथ 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि, यह 78,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 950 रुपये की बढ़त के साथ 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि, यह 77,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमतों में तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली और यह 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले दिन यह 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि शादी के सीजन में ज्वैलरी की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों का इंतजार भी बाजार पर असर डाल रहा है। फेड की बैठक के नतीजे ब्याज दरों पर असर डाल सकते हैं, जिससे सोने के ओवरऑल प्रदर्शन पर अगले साल प्रभाव पड़ सकता है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध में गिरावट दर्ज की गई। यह 410 रुपये की गिरावट के साथ 76,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स गोल्ड वायदा 15.50 डॉलर प्रति औंस या 0.58 प्रतिशत घटकर 2,654.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
अबंस होल्डिंग्स के सीईओ चिंतन मेहता ने बताया कि फेडरल रिजर्व की घोषणा के साथ-साथ अमेरिका में खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर भी नजर बनी हुई है। इन आंकड़ों के आने के बाद अल्पकालिक अस्थिरता की संभावना बढ़ सकती है। अगर ब्याज दरों में कटौती का संकेत मिलता है, तो सोने की कीमतें और ऊंचाई छू सकती हैं। वहीं, मौजूदा अनिश्चितता के चलते निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों और डॉलर की चाल भी सोने के रुझान को प्रभावित करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...