रायपुर।अवंति विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में अब बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। नगर निगम जोन 9 द्वारा बहुप्रतीक्षित नई और चौड़ी पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। शनिवार को रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने पुलिया पर रिक्शे से सवार होकर आवागमन की शुरुआत की। इस मौके पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, पार्षद प्रदीप वर्मा, राजेश गुप्ता, जोन कमिश्नर संतोष पांडेय, कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
नव निर्मित पुलिया के उद्घाटन अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने श्रीफल फोड़कर आवागमन प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पुरानी संकरी पुलिया के कारण हर साल बारिश में लोगों को जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ती थी। नई पुलिया से इस समस्या का समाधान हो सकेगा।
विधायक ने महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, निगम आयुक्त, पार्षदों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों को पुलिया निर्माण पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब अवंति विहार क्षेत्र में स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित वातावरण स्थापित होगा।
साथ ही उन्होंने रायपुर को स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए सभी नागरिकों से नगर निगम को सहयोग देने की अपील की।
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...