Google Analytics Meta Pixel 'पीडीएस' का सिद्ध मूलमंत्र है 'महागरीब के सबसे करीब'- संदर्भ युवा टीकाकरण - Ekhabri.com

‘पीडीएस’ का सिद्ध मूलमंत्र है ‘महागरीब के सबसे करीब’- संदर्भ युवा टीकाकरण

उमेश मिश्र

छत्तीसगढ़ में 18 साल से ऊपर व 44साल तक युवाओं को कोविड से बचने का टीका नि:शुल्क लगाने का निर्णय लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक ओर जहां न्याय की नई दिशा खोल दी है ,वहीं हर हालत में टीकाकरण की शुरुआत कर के यह संदेश भी दे दिया है कि युवाओं का जीवन सुरक्षित करने के काम वे पीछे नहीं हट सकते,चाहे कितनी भी मुश्किलों का सामना करना पड़े ।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने निर्णय के अनुसार 50 लाख डोज टीकों का आदेश दे दिया,इसके विरूद्ध पहली खेप में महज़ एक लाख तीन हजार डोज उपलब्ध होने की स्थिति बनी।टीका निर्माता कंपनियों ने बताया कि संपूर्ण आदेश की आपूर्ति करने को लेकर कोई निश्चित निकट समय सीमा बताना मुश्किल है ।ऐसी स्थिति में एक तार्किक निर्णय लेने की जरूरत थी कि किया क्या जाए ?जरूरत के पचासवें हिस्से की उपलब्धता से न्यायोचित वितरण कैसे हो?
सवाल जब वितरण का हो तो इसके लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दशकों में विकसित , परिष्कृत, प्रचलित पद्धति निश्चित तौर पर एक सुसंगत और निर्विवाद तरीका है ,जिसे बहुत सही सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनाया है।
यदि जरूरत का पचासवां हिस्सा टीका उपलब्ध हो तो एक विचार ये हो सकता है कि विवाद के डर से अभियान शुरू ही ना किया जाए और जितने लोगों को राहत मिल सकती है ,उसे भी लंबित रखा जाए। लेकिन क्या ऐसा करना उचित होता ,हालाकि कई राज्यों ने ऐसा भी किया है।इसके विपरीत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनहित के उच्च मापदंडों का पालन करते हुए अन्त्योदय परिवारों को प्राथमिकता देने का फैसला किया।
एक बार यह समझ लिया जाए कि अन्त्योदय परिवार का मतलब क्या है तो शायद ही कोई ऐसा होगा जो इस फैसले का स्वागत नहीं करेगा, बल्कि चाहेगा कि अपनी तरफ से और भी कोई मदद कर आए। वास्तव में अन्त्योदय परिवार समाज का वह तबका है जिसकी व्यथा हृदय को द्रवित कर देती है और इंसानियत के तकाजे को जगाती आई है। अन्त्योदय परिवार का आधार जात-पात नहीं बल्कि दुख,दर्द,हताशा, निराशा से उपजी प्राणांतक पीड़ा है ।


इसलिए तकनीकी तौर पर जानना जरूरी है कि माननीय उच्चतम न्यायालय और भारत सरकार के दिशा निर्देशों के आधार पर देश के विभिन्न राज्यों को अपने कार्यक्षेत्र में आर्थिक व सामाजिक रूप से सर्वाधिक कमजोर लोगों की श्रेणी बनाई जाती है ।इन्हीं मापदंडों पर छत्तीसगढ़ राज्य में भी अन्त्योदय परिवारों का निर्धारण किया गया है।इसी परिप्रेक्ष्य में ‘छत्तीसगढ़ खाद्यान्न एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम -2012’ के अध्याय-7 में साफ तौर पर परिभाषित किया गया है कि
अन्त्योदय परिवारों, प्राथमिकता वाले परिवारों तथा विशेष कमजोर सामाजिक समूहों की पहचान कैसे की जाए ?
इन चिन्हित परिवारों को सामान्य बोलचाल में महागरीब भी कहा जाता है।एक बार इस सूची को देख लिया जाए तो पता चल जाता है कि इन परिवारों का ध्यान रखना सर्वोच्च प्राथमिकता क्यों है।
अन्त्योदय परिवार कहलाने के लिए पात्रता इस प्रकार है-
(क) केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर यथा अधिसूचित विशेष कमजोर जनजाति समूह के समस्त परिवार;
(ख) समस्त परिवार जिसके मुखिया विधवा अथवा एकाकी महिला हैं;
(ग) समस्त परिवार जिसके मुखिया लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं;
(घ) समस्त परिवार जिसके मुखिया एक निःशक्त व्यक्ति हैं;
(ड.) समस्त परिवार जिसके मुखिया 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं, जिनके पास आजीविका के सुनिश्चित साधन या सामाजिक सहायता नही हैं;
(च) समस्त परिवार जिनके मुखिया विमुक्त बंधुआ मजदूर है;
(छ) परिवार का कोई अन्य समूह जैसा कि विहित किया जाए।उदाहरण के लिए आवासहीन व्यक्ति या परिवार ।


इस सूची को देखकर यह भी स्पष्ट होता है कि यह सामान्यतःजाति,धर्म,वर्ण,वर्ग पर आधारित नहीं है ।यह सिर्फ और सिर्फ आर्थिक विपन्नता पर आधारित उन लोगों की सूची है ,जो अपनी देखभाल या स्वावलंबन में असमर्थ हैं और कहीं से मदद लेकर जीवन निर्वाह करना उनकी विवशता है, मजबूरी है।


क्या एक लोकतांत्रिक देश और कल्याणकारी राज्य व्यवस्था में सरकार का यह कर्तव्य नहीं है कि वह इन लोगों की हिफाजत करे? क्या ऐसे महागरीबों की चिंता करने को पक्षपाती होना कहा जाएगा?अगर ऐसा होगा तो इंसानियत की जरूरत ही क्या है? सबसे बड़ी बात यह है कि अन्त्योदय परिवारों से किसकी प्रतिस्पर्धा हो सकती है? इन मुसीबत के मारों का तो किसी जाति-धर्म से कोई लेना-देना ही नहीं है।


फिर ऐसा कोई कैसे कह सकता है कि इनको मदद करके कोई पक्षपात हो रहा है।
कौन नहीं चाहेगा कि गंभीर असाध्य बीमारी के शिकार,एकाकी विधवा, आवासहीन,किसी गंभीर बीमार के कारण आजीविका तक कमा पाने में असमर्थ ,विवश लोगों को संक्रमित होने नहीं बचाया जाए , क्योंकि यदि ये संक्रमित होते हैं तो ये न स्वयं को बचा पाएंगे और न ही अपने माध्यम से संक्रमण फैलने से रोक पाएंगे।
वैसे भी हम तो संत कबीर की नसीहतों से दीक्षित समाज हैं,जो कहते थे- गरीब को न सताइए ,जाकी मोटी हाय…….और यहां तो सवाल महागरीबों का है।

(लेखक छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में वरिष्ठ अधिकारी है, यह विचार उनके है)


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *