Google Analytics Meta Pixel अयोध्या में हुई खोदाई में मिले थे 1600 ईसा पूर्व के अवशेष - Ekhabri.com

अयोध्या में हुई खोदाई में मिले थे 1600 ईसा पूर्व के अवशेष

अयोध्या में विवादित स्थल पर 2003 के बाद से हुई खोदाई के दौरान 17 सैंपल की कार्बनडेटिंग की गई थी, जिसमें उत्तरी कृष्णामार्जत मृदभांड काल के अवशेष मिले। ये अवशेष 1680-1320 ईसा पूर्व तक के हैं, जबकि अब तक लोग अयोध्या की संस्कृति को महज 700 साल प्राचीन ही मानते थे। यह जानकारी सारनाथ स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से एएसआइ की सभागार में आयोजित एक प्रेजेंटेशन में दी गई।

इस दौरान एएसआइ के पूर्व महानिदेशक डा. बीआर मणि ने स्लाइड के माध्यम से यह भी बताया कि खोदाई में शुंग वंश, कुषाण काल, गुप्त और उत्तर गुप्त काल के अवशेष मिले,  जबकि,  मध्य युग में राजपूत,  सल्तनत,  मुगल और उत्तर मुगल काल के अवशेष मिले हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल की खोदाई उच्च न्यायालय के आदेश पर पहली बार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने किया। इस संबंध में लगभग 308 पेज की रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंपी गई। उस दौरान खोदाई के बारे में किसी से चर्चा करने और मिलने की मनाही थी। उच्च न्यायालय को 10 पाठ्यक्रम की एक गोपनीय रिपोर्ट सौंपी गई थी। इसमें खोदाई वाली साइट्स की 235 फोटो और 65 ड्राइंग शामिल थी।

डा. मणि के मुताबिक इसी उत्खनन में गुप्त काल के दो सिक्के मिले हैं। इसके पहले कभी गुप्त काल का अयोध्या से कोई संबंध नही मिला था। पाषाणों पर बनी नक्काशी और फाउंडेशन भी 12वीं शताब्दी में बने सारनाथ के कुमारदेवी से मिलती है। यहां 84 नक्काशीयुक्त मंदिर के खंभे मिले, जो विवादित ढांचा क्षेत्र से ज्यादा दूरी में फैले थे। प्लास्टरयुक्त दीवारें और अभिषेक का जल बहने के लिए विशेष प्रकार (तीन कोने) की नाली भी मिली। इससे प्रतीत होता है कि पूर्व में विशाल और भव्य मंदिर का निर्माण हुआ था। बाद में उसी स्थल को समतल कर मस्जिद बना दी गई। खोदाई में एक चबूतरा मिला था जिसका निर्माण 18वीं शताब्दी में हुआ था। छह दिसंबर, 1992 में ढांचा ध्वंस के साथ चबूतरा भी ध्वस्त हो गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...